काशी में स्मार्ट सिटी का एहसास कराएंगी रेलवे की दीवारें, कलाकृतियों में दिखेगी काशी की कला और संस्कृति

कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों को स्मार्ट सिटी में होने का एहसास हो जाएगा। काशी के प्राचीन घाट मंदिर और पर्यटन स्थल की आकर्षक कलाकृतियां स्वागत करेंगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 11:43 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 01:56 PM (IST)
काशी में स्मार्ट सिटी का एहसास कराएंगी रेलवे की दीवारें, कलाकृतियों में दिखेगी काशी की कला और संस्कृति
काशी में स्मार्ट सिटी का एहसास कराएंगी रेलवे की दीवारें, कलाकृतियों में दिखेगी काशी की कला और संस्कृति

वाराणसी, जेएनएन। कैंट स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों को स्मार्ट सिटी में होने का एहसास हो जाएगा। काशी के प्राचीन घाट, मंदिर और पर्यटन स्थल की आकर्षक कलाकृतियां स्वागत करेंगी। इसे व्यवहारिक बनाने को कैंट स्टेशन की दीवारों पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत वाटर प्रूफ पेंटिंग कराई जा रही है। इससे रेलवे स्टेशन पर रौनक बढ़ेगी।

स्मार्ट सिटी योजना में रेलवे के बाउंड्रीवाल और मालगोदाम-रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाटर प्रूफ पेंटिंग्स कराई जा रही है। जिसमें रेलवे की उपलब्धियां, यात्री सुविधाएं, जागरूकता संदेश और प्रमुख पर्यटन स्थल यात्रियों के आकर्षण का केंद्र होंगे। 

स्मार्ट सिटी ऑर्गनाइजेशन से बनी सहमति

स्मार्ट सिटी योजना में शहर को संवारने की कवायद शुरू है। स्टेशन प्रशासन की सहमति के बाद रेलवे परिसर में कलाकृतियों को उकेरा जा रहा है। इसके पूर्व यहां हाई मास्ट लगाया जा चुका है। दो ओवरहेड वाटर टैंक पर वाटर प्रूफ पेंटिंग भी कराई जा चुकी है।


बोले अधिकारी : स्मार्ट सिटी योजना में प्लेटफार्म की दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही है। इससे कैंट स्टेशन की रौनक बढ़ जाएगी। - आनन्द मोहन सिंह, निदेशक। 

chat bot
आपका साथी