एक हजार राशि के समर्पण पर देंगे कूपन, श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन समर्पण अभियान को देंगे गति

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अब कूपन भी निर्गत होने लगा है। एक हजार रुपये की धनराशि समर्पित करने वालों को कूपन ही दिया जा रहा है जबकि 10 व 100 रुपये का कूपन एक फरवरी से निर्गत किया जाएगा।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:43 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:43 AM (IST)
एक हजार राशि के समर्पण पर देंगे कूपन, श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन समर्पण अभियान को देंगे गति
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अब कूपन भी निर्गत होने लगा है।

वाराणसी, जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अब कूपन भी निर्गत होने लगा है। एक हजार रुपये की धनराशि समर्पित करने वालों को कूपन ही दिया जा रहा है जबकि 10 व 100 रुपये का कूपन एक फरवरी से निर्गत किया जाएगा। यह कवायद श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि अभियान तेज करने के किये लिया गया है। इससे पहले तय हुआ था कि 10, 100 और 1000 का कूपन एक फरवरी से निर्गत किया जाएगा। इन मुद्दों को लेकर गुरुवार को सुबह 7 बजे लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में बैठक हुई। अध्यक्षता आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने किया। तय हुआ कि एक दिन में दो करोड़ की धनराशि समर्पण का लक्ष्य लेकर संग्रह टोलियां दानदाताओं से संपर्क करें। समय कम है, इसलिए संपर्क का दायरा बढ़ाना होगा। एक हजार की धनराशि को भी बडे समर्पण के तौर पर देखा जाए। इसके लिए कूपन निर्गत किया जाए।

इसी मसले पर बुधवार की देर रात नील कॉटेज मलदहिया स्थित उत्तर जिला कार्यालय में देर रात तक बैठक चली। भाग संघचालक वीरेन्द्र जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई । इस बैठक में श्रेणी सह संग्रह सूची पर विचार हुआ। अभियान में बैंको की कुछ शाखाओं में उनकी समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दूर कराने पर विचार हुआ । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव  चम्पतराय के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित बस्ती सह टोली के कार्यकर्ता मार्गदर्शक की ओर से निर्धारित कार्यकर्ता ही निधि संग्रह का कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह त्रिलोक, दीनदयाल, डा रंजना श्रीवास्तव, राकेश, गुलाब, आशीष, संजय, राजेश, सुरेन्द्र, राष्ट्र सेविका समिति से दुर्गा पाण्डेय, विहिप से राजन तिवारी, आनन्द सिंह, भाजपा से विद्या सागर , नवीन कपूर, भारत विकास परिषद से ब्रह्मानन्द पेशवानी, प्रमोदराम त्रिपाठी, अभाविप से संजय सिंह गौतम के साथ कार्यालय में रामेश्वर जोगी, अरविन्द, प्रचार प्रमुख अमित उपस्थित थे। सुबह से ही काशी उत्तर जिला के 12 नगरों के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर निधि संग्रह प्रारम्भ किया है। विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए सेक्टर को बढ़ाया जयेगा।

chat bot
आपका साथी