Coronavirus Update पूर्वांचल में 43 नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पूर्वांचल में सोमवार को 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को क्वारंटाइन कर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में प्रशासन जुट गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 09:44 AM (IST)
Coronavirus Update पूर्वांचल में  43 नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Coronavirus Update पूर्वांचल में 43 नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में सोमवार को 43 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को क्वारंटाइन कर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में प्रशासन जुट गया है। संक्रमित मरीजों के क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया।

वाराणसी में सोमवार को 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। इसमें 3 मुंबई से आए हैं। सभी को अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया। अब यहां संख्या 154 हो गई है। गाजीपुर में भी 8 पॉजिटिव केस पाए गए। सभी को मुहम्मदाबाद कोविड अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। अब जिले में मरीजों की संख्या 84 हो गई है।

बलिया में देर शाम आई जांच रिपोर्ट में 16 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इससे पहले 14 कोरोना पॉजिटिव केस थे।

मीरजापुर के कछवां में मुंबई से लौटा एक पॉजिटिव केस मिला है। यहां मरीजों की संख्या 32 हो गई। जौनपुर में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में पूर्व में पेड़ के नीचे क्वारंटाइन मृत मिले व्यक्ति के दो बेटे, एक दंपती और चार प्रवासी हैं। अब मरीजों की संख्या 138 हो गई है। चंदौली के सकलडीहा व बरहनी ब्लाक के दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों पिछले दिनों महाराष्ट्र से लौटे थे।

बनारस में कोरोना मरीजों की संख्या डेढ़ सौ पार

वाराणसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब डेढ़ सौ पार कर गया है। सोमवार को आठ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें छह बनारस के हैं। संक्रमितों में शामिल तीन प्रवासियों में एक वर्ष का बालक भी है। बीएचयू लैब से 224 नमूनों का रिजल्ट आया। 216 नमूने निगेटिव एवं आठ पॉजिटिव आए हैं। आठ में से एक-एक मरीज जौनपुर व करनाल-हरियाणा के हैं। वाराणसी के छह पॉजिटिव मरीजों में तीन प्रवासी हैं जो मुंबई से आए हैं। तीन अन्य में ट्रैफिक विभाग का सिपाही, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी और एक दर्जी है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित छह इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों को डीडीयू में भर्ती कराने के साथ संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन कराने के साथ ही कोरोना से संबंधित जांच के लिए उनके नमूने लेकर बीएचयू भेजे जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी