Coronavirus News Update in Varanasi : चार पुरुष व तीन महिलाओं ने तोड़ा दम, मिले 1887 पाजिटिव

वाराणसी बीएचयू व मंडलीय अस्पताल से मंगलवार को 6032 सैंपलों के परिणाम प्राप्त हुए जिनमें 1887 पाजिटिव व 4145 निगेटिव रहे। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:20 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:20 AM (IST)
Coronavirus News Update in Varanasi : चार पुरुष व तीन महिलाओं ने तोड़ा दम, मिले 1887 पाजिटिव
ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

वाराणसी, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शायद ही कोई मुहल्ला या कोई घर बचा हो। जिधर नजर घुमाइये, वहीं कोरोना मरीज। विगत 24 घंटे में जहां 1887 पाजिटिव मिले, वहीं कोरोना से सात लोगों की मौत भी हुई। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 451 हो गई है।

बीएचयू व मंडलीय अस्पताल से मंगलवार को 6032 सैंपलों के परिणाम प्राप्त हुए, जिनमें 1887 पाजिटिव व 4145 निगेटिव रहे। ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन का निर्देश देते हुए उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। कोविड हास्पिटल एपेक्स हास्पिटल में भेलूपुर निवासिनी 78 वर्षीय महिला, महमूरगंज निवासी 52 वर्षीय पुरुष एवं जगतगंज निवासिनी 31 वर्षीय महिला सहित मेरिडियन में पांडेयपुर निवासिनी 60 वर्षीय महिला, बरसोया हास्पिटल में दुर्गाकुंड निवासी 38 वर्षीय पुरुष, सेंट्रल हास्पिटल बरेका में जलालीपट्टी निवासी 73 वर्षीय एवं महमूरगंज निवासी 67 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, होम आइसोलेशन के 1859 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया। जिले में अब तक 46510 पाजिटिव केस मिले हैं, जिनमें से 30206 स्वस्थ भी हो चुके हैं। विगत 28 मार्च को जहां सक्रिय काेरोना मरीजों की संख्या केवल 348 थी, वहीं वर्तमान में 15853 है। उधर, लैबाें में 4495 सैंपल पेंडिंग है, जिनके परिणाम का इंतजार है।

इस माह ऐसी रही कोरोना की रफ्तार

अप्रैल परिणाम पाजिटव दर

20 6332 1887 31.28

19 6312 2320 36.75

18 6394 1597 24.97

17 6318 2272 35.96

16 5598 2002 35.76

15 6874 2484 36.13

14 6617 1484 22.42

13 6486 1376 21.21

12 6120 1347 22.01

11 7800 1520 19.48

10 6557 1176 17.93

9 5304 929 17.51

8 4805 743 15.46

7 4499 519 11.53

6 4229 696 16.45

5 4637 432 09.31

4 4000 394 09.85

3 4098 237 05.78

2 4710 223 04.73

1 4021 196 04.87

कोविड 19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमितों को राहत व इलाज आदि की व्यवस्था की दृष्टि से संसदीय कार्यालय में 19 अप्रैल से "कंट्रोल रूम फॉर कोविड" से शुरु है। यहां मंगलवार को दूसरे दिन भी तमाम पीड़ितों ने फोन पर अपनी परेशानी बताई । यह तो स्पष्ट है कि परेशानियां सुनने में तत्परता दिखाई जा रही है लेकिन समाधन की गाड़ी विलंबित चल रही है।वजह, कोरोना संक्रमण के बढ़ते गति के सामने प्रशासनिक व्यवस्था बौनी साबित हो रही है। यही वजह है कि संसदीय कार्यालय स्थित कोविड कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों और परेशानियों का निस्तारण देर से हो रहा है। जनता की परेशानियां त्वरित निस्तारित हो इसके लिए भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह सुनील ओझा सुबह से लेकर देर रात तक निगरानी कर रहे हैं। प्रशासनिक अफसरों से परेशानियों को लेकर सीधी वार्ता के साथ ही निस्तारण तक की जानकारी कर रहे हैं। संसदीय कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम फॉर कोविड में मंगलवार को 174 पीड़ितों व परिजनों ने फोन कर मदद मांगी।

chat bot
आपका साथी