Corona Vaccination Campaign In Varanasi : आज चलेगा मेगा अभियान, रिकार्ड 222 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार 17 सितंबर को जनपद में 93 हज़ार लाभर्थियों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पहली बार रिकार्ड 222 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से कोविन पोर्टल पर स्लाट खोले जाएंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:10 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:10 AM (IST)
Corona Vaccination Campaign In Varanasi : आज चलेगा मेगा अभियान, रिकार्ड 222 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
Corona Vaccination Campaign In Varanasi :वाराणसी में आज चलेगा मेगा अभियान

जागरण संवाददाता, वाराणसी। टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार, 17 सितंबर को जनपद में 93 हज़ार लाभर्थियों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए पहली बार रिकार्ड 222 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से कोविन पोर्टल पर स्लाट खोले जाएंगे। वहीं सुबह 10 बजे से निर्धारित केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।

जिले में 17 सितंबर के लिए ग्रामीण क्षेत्र के 152, शहरी क्षेत्र के 60, आठ वर्कप्लेस, एक-एक महिला व अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र बनाए गए हैं। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट, एसवीएम हॉस्पिटल भेलूपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सिर्फ द्वितीय डोज का टीका लगाया जाएगा। शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर ऑन स्पॉट नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। कहा अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं। इसके साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से टीकाकरण का लाभ उठाएं। सभी नागरिक अपनी बारी आने पर ही टीकाकरण कराएं।

डीआईओ डा. वीएस राय ने बताया कि जनपद में जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र के लिए भी स्लाट खोले जाएंगे। इसमें पंजीकृत महिला टीका लगवा सकती हैं। वहीं जिन नागरिकों के द्वितीय डोज़ लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें।

9439 लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना टीका

टीकाकरण अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 47 सत्रों का आयोजन कर 9439 लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया गया। सीएमओ डा. वीबी सिंह ने बताया कि इनमें 5278 लाभार्थियों को प्रथम व 4161 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 318 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष के 9121 लाभार्थी प्रतिरक्षित किए गए, जिनमें 5062 को प्रथम डोज व 4059 को दूसरी डोज का टीका लगा। अंतरराष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर सात लाभार्थियों एवं महिला स्पेशल एक केंद्र पर 192 महिलाओं ने टीका लगवाया।

chat bot
आपका साथी