UP विधानसभा चुनाव 2021 : वाराणसी के सियासी मैदान में शुरू हुआ घमासान, सजने लगी सियासी बिसात

UP Assembly Elections 2021 बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल शुभारंभ किया और संबोधित किया तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। सामाजिक न्याय एवं अआधिकारिता मंत्री व एमएसएमई मंत्री भी विभिन्न आयोजनों में बनारस में थे ।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 02:41 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 02:41 PM (IST)
UP विधानसभा चुनाव 2021 : वाराणसी के सियासी मैदान में शुरू हुआ घमासान, सजने लगी सियासी बिसात
चुनाव के दिन जिस तरह से नजदीक आते जा रहे हैं राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है।

वाराणसी [प्रमोद यादव]। विधानसभा चुनाव के दिन जिस तरह से नजदीक आते जा रहे हैं राजनीतिक दलों की बनारस में सक्रियता बढ़ती जा रही है। कह सकते हैं बनारस के राजनीतिक मैदान में सियासी घमासान शुरू हो चुका है। सत्ताधारी दल हो या विपक्षी पार्टियां सभी ने अपने धुरंधरों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसमें ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा जा रहा है और विपक्षियों पर वार किया जा रहा है। शनिवार को यह पीएम के संसदीय क्षेत्र में साफ तौर पर दिखाई दिया। भारतीय जनता पार्टी अपने एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बनारस में आयोजित कर रही है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल शुभारंभ किया और संबोधित किया तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शहर के मध्य पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। यही नहीं सामाजिक न्याय एवं अआधिकारिता मंत्री व एमएसएमई मंत्री भी विभिन्न आयोजनों में बनारस में ही थे ।

वहीं सपा ने भी अपने नेताओं को मैदान में उतार दिया है। पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने गंगा किनारे नाविकों के साथ चौपाल लगाई। उन्हें पार्टी से जोड़ने का हर जतन किया तो रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय बनारस आ चुके हैं। पार्टी के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तो शिक्षकों से भी मुखातिब होंगे। समाजवादी व्यापार सभा भी सम्मेलन कर रही है। अगले कुछ दिनों में बनारस आने वाले सपा नेताओं की सूची भी जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बनारस आ रहे सपा नेता पार्टी की बूथ स्तर पर तैयारियों को परखेंगे और पिछली सरकार में अपने किए गए कार्यों के साथ जनता के बीच जाएंगे।

हालांकि, कांग्रेस के लिए शनिवार बहुत ही असमंजस भरा रहा। पार्टी की जड़ों से जुड़े रहे परिवार के सदस्य ललितेश पति त्रिपाठी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिए जाने को लेकर कांग्रेस की चर्चा होती रही। यह बात और है कि शाम को बनारस आए कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने माहौल बदलने का भरपूर प्रयास किया। फिलहाल खुर्शीद सुबह से राजनीतिक गतिविधियों में जुटे हैं। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन शहर में हैं तो शाम को सीएम भी बनारस आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी