Panchayal Election 2021 in Ballia : वोट मांगने को लेकर बांसडीह में विवाद, प्रधान का काटा अंगूठा

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सरयां गांव में रविवार की देर शाम चुनावी रंजिश में लामबंद दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शुरू हुई बहसबाजी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। कुछ देर में ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 01:04 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 01:04 PM (IST)
Panchayal Election 2021 in Ballia : वोट मांगने को लेकर बांसडीह में विवाद, प्रधान का काटा अंगूठा
दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शुरू हुई बहसबाजी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

बलिया, जेएनएन। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सरयां गांव में रविवार की देर शाम चुनावी रंजिश में लामबंद दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच शुरू हुई बहसबाजी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। कुछ देर में ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में गांव के प्रधान पर किसी ने ऐसा प्रहार किया कि उनके बायें हाथ का अंगूठा ही कट गया। इसके बाद भी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा जिसे सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को सामान्य किया।

गांव के बिंद बस्ती में देर शाम गांव के प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा अपनी अपनी प्रचार व्यवस्था की पेंच लड़ाई जा रही थी। इसी दौरान एक मतदाता के दरवाजे पर अचानक से एक पक्ष के बैठे होने के दौरान ही दूसरा पक्ष भी वहीं पंहुच गया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने लगी और कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान ही जैसे जैसे मौके पर दोनों पक्षों के लोग पंहुचते गये। विवाद ने और विकराल रूप लेना शुरू कर दिया। इसी मारपीट व हंगामे के बीच किसी के द्वारा धारदार हथियार के प्रहार से एक पक्ष के वर्तमान ग्राम प्रधान विनोद सिंह के बायें हाथ का अंगूठा कट गया और इसके बाद बवाल और बढ़ गया। प्रधान विनोद सिंह के हाथ से खून निकलता देख जहां उनके समर्थकों का उपद्रव बढ़ गया।

वहीं दूसरे पक्ष के प्रत्याशी के समर्थक बृजेश सिंह के पक्ष से भी लामबंदी तेज हो गयी। इसी दौरान सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने मौके पर चक्रमण कर स्थिति को सामान्य किया। घटना की जानकारी पाकर सीओ बांसडीह अशोक त्रिपाठी भी मौके पर पंहुचे और घटना के संबंध में दोनों पक्षों के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ कर प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में सीओ बांसडीह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी