वाराणसी में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने की शिव-शक्ति की आराधना

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हवन-पूजन और जरूरतमंदों की सेवा किया। भदैनी स्थित नवदुर्गा मंदिर में पूर्व विधायक अजय राय ने विधि-विधान से मां की आराधना और हवन-पूजन किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:47 PM (IST)
वाराणसी में राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने की शिव-शक्ति की आराधना
कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हवन-पूजन और जरूरतमंदों की सेवा किया।

वाराणसी, जेएनएन। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हवन-पूजन और जरूरतमंदों की सेवा किया। भदैनी स्थित नवदुर्गा मंदिर में पूर्व विधायक अजय राय ने विधि-विधान से मां की आराधना और हवन-पूजन करके मां से राहुल गांधी के दीर्घायु के लिए कामना किया। वहीं अस्सी स्थित ओम्कारेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक किया गया।

उसके बाद नारायणपुर वार्ड में और संकटमोचन स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य के तहत राशन किट का वितरण किया गया। सम्पूर्णानन्द छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया। इंग्लिशिया लाइन स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा के पास युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों में फल वितरण किया। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी आमजन की उम्मीद और विश्वास, किसानों, युवाओं और महिलाओं, देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सशक्त आवाज हैं।

लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों में आस्था रखने वाले नेता है। हम एक ऐसे दौर में जी रहे है जहां एक ओर सरकार में बैठे लोग नए भारत के नाम पर खुद की फर्जी ब्रांडिंग कर रहे हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी अन्याय के खिलाफ लड़ रहे है। लगातार संघर्ष कर रहे हैं। दो रेखाओं में बंटे देश में वह अकेले अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे है। इस अवसर पर राघवेंद्र चौबे, ओपी ओझा, मनीष मोरोलिया,मनीष चौबे, फसाहत हुसैन, शैलेंद्र सिंह, कुंवर विश्वनाथ, पंकज सिंह, चंचल शर्मा, विकास दुबे, हसन मेहंदी कब्बन थे।

chat bot
आपका साथी