वाराणसी में बच्चों के साथ कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 89 वां जन्मदिन

वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन धूमधाम से कांग्रेसियों ने मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद किया और महंगाई को नियंत्रित रखने सहित तमाम मुद्दों को लेकर उनके देश हित में लिए गए फैसलों को आज की जरूरत बताया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:11 PM (IST)
वाराणसी में बच्चों के साथ कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 89 वां जन्मदिन
वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन धूमधाम से कांग्रेसियों ने मनाया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 89 वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सतीश चौबे और महानगर महासचिव मनीष चौबे की अगुवाई में मनाया। कांग्रेस की ओर से यह आयोजन खजूरी स्थित बच्चों के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों को फल, मिठाई, टॉफी, बिस्किट, नमकीन चिप्स और खाने की सामग्री वितरित करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए देश में अनेकों विकास किए और लगातार देश हित में आवाज को उठाते रहे। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में जब पूरा विश्व 2009 में आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, उस समय भी अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत देश की जीडीपी के साथ यहां के बैंक को वर्तमान व्यापारियों को सुरक्षित रखने का काम किया। बाबा काशी विश्वनाथ से प्रार्थना करता हूं कि मनमोहन सिंह हमेशा स्वस्थ रहें l 

वहीं महानगर महासचिव मनीष चौबे ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश में विकास किया।आज कि वर्तमान सरकार को डॉक्टर मनमोहन सिंह से सीख लेना चाहिए। भारत देश की अर्थव्यवस्था और सरकार उन्होंने अपने कार्यकाल में कैसे शानदार तरीके से चलाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश चौबे, महानगर महासचिव मनीष चौबे, दिलीप चौबे, मनीष शर्मा, मयंक चौबे, अनुभव राय, विपरोश, वीनीत चौबे, परवेज खान, रोहित दुबे, आदर्श चौबे, पीयूष श्रीवास्तव, इशाक चौबे, गौरव तिवारी, प्रमोद पाल, सुनील कश्यप और आदर्श मिश्रा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे l

वहीं वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के भी कई जिलों में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन धूमधाम से कांग्रेसियों ने मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद किया और महंगाई को नियंत्रित रखने सहित तमाम मुद्दों को लेकर उनके देश हित में लिए गए फैसलों को आज की जरूरत बताया।  

chat bot
आपका साथी