वाराणसी में बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया पर वार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हुए तैयार

चौथे सत्र में कार्यकर्ताओं को केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश में 1989 तक कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। जिस वह अब जनता के बीच रखेंगे। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में करीब चार सौ कार्यकर्ताओं की जुटान हुई और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 07:07 PM (IST)
वाराणसी में बूथ प्रबंधन और सोशल मीडिया पर वार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हुए तैयार
प्रशिक्षण शिविर में करीब चार सौ कार्यकर्ताओं की जुटान हुई और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। आगामी वर्ष 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'प्रशिक्षण से पराक्रम' और 'कांग्रेस विजय निर्माण सेना' कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हरहुआ स्थित गोकुल धाम में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण यूपी के सहप्रभारी राजेश तिवारी के निर्देशन में सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक चला। प्रशिक्षण देने के एआइसीसी की ओर दो और छत्तीसगढ़ से दो ट्रेनर आए थे।

एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चार सत्रों में आयोजित किया गया था। पहले सत्र में ट्रेनरों ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाए। तो दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर कैसे वार करें इसके बारे में जानकारी ली, तीसरे सत्र में वर्तमान समय में यूपी की चुनौतियां क्या हैं कार्यकर्ताओं को इससे रु-ब-रु कराया गया। वहीं चौथे सत्र में कार्यकर्ताओं को केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश में 1989 तक कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। जिस वह अब जनता के बीच रखेंगे। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में करीब चार सौ कार्यकर्ताओं की जुटान हुई और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया। 

गुटबाजी से रहें दूर, बूथ पर करें फोकस : यूपी के सहप्रभारी राजेश तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि गुटबाजी से दूर रहें। जितना संभव हो सके बूथ प्रबंधन पर फोकस करें। इसमें ही आपका और पार्टी दोनों का हित है। इस बाबत पार्टी के शीर्ष स्‍तर से कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश जारी हुआ है। 

इनकी रही उपस्थिति : इस बैठक में प्रदेश प्रभारी विश्वविजय सिंह, प्रदेश सचिव इमरान खान, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिला उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र सेठ, कमलेश ओझा सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, 90 वार्ड अध्यक्ष, सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी