कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंंचे वाराणसी, देर शाम कुरुक्षेत्र तालाब के पास होगा संवाद

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शनिवार शाम वाराणसी के अस्सी घाट स्थित कुरुक्षेत्र तालाब के पास संवाद करेंगे। इससे पूर्व दोपहर एक बजे वह बड़ागांव ब्लॉक के बसनी चौराहे पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह चंदौली के लिए रवाना हो गए।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:41 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंंचे वाराणसी, देर शाम कुरुक्षेत्र तालाब के पास होगा संवाद
अजय कुमार लल्लू शनिवार शाम वाराणसी के अस्सी घाट स्थित कुरुक्षेत्र तालाब के पास संवाद करेंगे।

वाराणसी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शनिवार शाम वाराणसी के अस्सी घाट स्थित कुरुक्षेत्र तालाब के पास संवाद करेंगे। इससे पूर्व दोपहर एक बजे वह बड़ागांव ब्लॉक के बसनी चौराहे पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वह चंदौली के लिए रवाना हो गए। वहीं वाराणसी से पूर्व जमालपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव व प्रभारी इमरान खान, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पटेल, डॉ जितेंद्र सेठ, प्रकाश सिंह, राजीव कुमार गौतम, आनंद सिंह (रिंकु), राजीव कुमार, मन्ना राजभर, राकेश सिंह, ओम प्रकाश ओझा, विनोद सिंह कल्लू, मनोज द्विवेदी, रामाश्रय पटेल, अश्वनी कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, बबलू बिन्द, चक्रवर्ती पटेल थे।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार चंदौली से लौटने के बाद वह युवाओं से संवाद करेंगे, उसके बाद वाराणसी में रात्रि प्रवास करेंगे। रविवार की सुबह वह आराजीलाइन ब्लॉक के कुरौना गांव जाएंगे, जहां संगठन सृजन कार्यक्रम की बैठक लेंगे। उसके बाद दोपहर दो बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी