देश में बढ़ते ईंधन के दाम के विरोध में वाराणसी में कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन

वाराणसी जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ सभी फ्रंटल दल के कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही बेतहाशा महंगाई के विरोध में जगह-जगह पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:50 PM (IST)
देश में बढ़ते ईंधन के दाम के विरोध में वाराणसी में कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन
बेतहाशा महंगाई के विरोध में जगह-जगह पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

वाराणसी, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ सभी फ्रंटल दल के कार्यकर्ताओं ने बेतहाशा महंगाई के विरोध में जगह-जगह पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि को तत्काल वापस लेने का भी मांग किया। पूर्व विधायक अजय राय बड़ागांव के कुआर छावनी से साइकिल यात्रा निकलते हुए बाजार में स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता मनीष चौबे ने खजुरी स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप, शैलेंद्र सिंह आशापुर चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप, प्रभात वर्मा ने गिरजाघर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गई है। इससे लगभग सभी घरेलू सामानों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। पिछले 13 महीने में पेट्रोल और डीजल में 25.72 और 23.93 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इस वर्ष गत पांच महीनों में 43 बार ईंधन के दामों में वृद्धि की गई है। यह केंद्र सरकार द्वारा की गई अत्याधिक सार्वजनिक लूट का एक उदाहरण है।

पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन

रोहनिया क्षेत्र के मोहनसराय चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। आराजी लाइन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल के नेतृत्व में मोहनसराय चौराहा स्थित माता प्रसाद पेट्रोल पंप तथा अखरी हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे रोहनिया थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तथा मोहनसराय चौकी प्रभारी इमरान खान ने शांति व्यवस्था कायम रखते हुए कार्यक्रम समाप्त करने की हिदायत दी।जिसके बाद कार्यकर्ता कार्यक्रम समाप्त कर वापस लौट गए।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,आराजी लाइन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगापुर दिलीप सेठ, आलोक पांडेय, केशव प्रसाद वर्मा, डॉ एच एन सिंह, श्रेयांश दुबे, घनश्याम पटेल, राजेश यादव, राजेंद्र पटेल, अनिल कुमार, कमलेश सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।

कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ सभी फ्रंटल दल के कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के विरोध में जगह-जगह पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने के लिए मांग किया।

पूर्व विधायक अजय राय ने बड़ागांव के कुआर छावनी से बाजार स्थित पेट्रोल पंप तक साइकिल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर देश के प्रधानमंत्री चुप हैं। वह भी तब, जब कच्चे तेल की कीमत कम है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। यह सरकार जनता को लूटने का काम कर रही हैं। महामारी के दौर में देश में ईंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इस कारण खाद्य सामग्रियों के दामों में 25-30 फीसद की वृद्धि हुई है। सरकार उद्योगपतियों और अपना खजाना भरने के लिए ईंधन के दामों में वृद्धि कर रही है। आपदा के समय महंगाई कम करके जनता की मदद करनी चाहिए। शहर के तीनों विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने 12 पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। पांडेयपुर-खजुरी स्थित पेट्रोल पंप पर पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सतीश चौबे, इमरान खान, मनीष चौबे, गिरजाघर चौराहे पर मनीष मोरोलिया, शमीम खान, प्रभात वर्मा, दुर्गाकुंड पेट्रोल पंप ओपी ओझा, चंचल शर्मा, मैदागिन में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, चौकाघाट में सुफीयान अहमद, सिगरा पेट्रोल पंप पर गौरव कपूर, विद्यापीठ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर विश्वनाथ कुंवर, प्रिंस राय, ऋषभ पांडेय, डीएलडब्लू पेट्रोल पंप पर रौशनी कुशल जायसवाल, कमच्छा में ऋतु पांडेय, साकेत नगर में अमृता पांडेय, आशापुर में शैलेंद्र सिंह, अमरा में कमलेश ओझा, मोहनसराय में राजेश्वर पटेल, चोलापुर के नियारडीह में दिलीप चौबे और अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी