कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय पाकिस्तान में जाकर बस जाएं, बोले- बलिया से भाजपा विधायक सुरेेंद्र सिंह

बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह देश के अस्मिता के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें मुसलमान और पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है तो वे पाकिस्तान में भी जाकर बस जाएं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:17 PM (IST)
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय पाकिस्तान में जाकर बस जाएं, बोले- बलिया से भाजपा विधायक सुरेेंद्र सिंह
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के अस्मिता के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

बलिया, जेएनएन। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह देश के अस्मिता के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें मुसलमान और पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है तो वे पाकिस्तान में भी जाकर बस जाएं। देश के खिलाफ बोलने वाला व्यक्ति क्षत्रिय नहीं हो सकता। पाकिस्तान के प्रति उनका प्रेम उनके सन्दर्भ में शंका पैदा कर रहा है।

दिग्विजय सिंह पाकिस्तानी मीडिया क्लब के चैट हाउस में कहा था कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू करने पर दोबारा विचार कर सकती है। इस पर विधायक शनिवार की शाम बैरिया डाक बंगले में पत्रकारो से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि नेहरु के कमजोरी के कारण एक देश में दो तरह का कानून लागू हुआ था। इंदिरा गांधी के जमाने मे कश्मीर में कश्मीरी पंडितों का कत्लेआम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया तो अब कांग्रेस नेता उसे दोबारा लागू करने की बात कर रहे हैं जो निंदनीय है।

बीस मई को ही वियाायक ने कहा था कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान के अन्न-पानी से जिंदा रहने वाले लोग अगर पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं तो उन्हें तुरंत देश से निकाल दिया जाना चाहिए। आज हमें इजरायल से प्रेरणा लेनी चाहिए। वहां की सरकार ने देश द्रोहियों को रौंद दिया है। यह बातें विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को बैरिया में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि 1947 में बंटवारे के समय ही मुसलमानों को पाकिस्तान व हिंदुओं के लिए भारत में रहने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। आज हिंदुस्तान में 30 करोड़ से अधिक मुसलमान हो गए हैं। जबकि पाकिस्तान से हिंदुओं को भगा दिया गया है। अब महज वहां तीन प्रतिशत हिंदू रह गए हैं। इस दुर्व्यवस्था का समाधान जल्द होगा। मोदी व योगी के राज में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी