वाराणसी में 23 दिसंबर को जैविक खेती पर होगा सम्मेलन, आयोजन में शामिल होने आएंगे प्रधानमंत्री

आराजी लाइन ब्लाक स्थित शाहंशाहपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा। पीएम मोदी के इस दौरे में कई योजनाएं लोकार्पित होंगी। हालांकि उनके आगमन को लेकर संगठन स्तर से पुष्टि नहीं की गई लेकिन आयोजन को लेकर रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र कार्यालय में बुधवार को अहम बैठक हुई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:57 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:57 AM (IST)
वाराणसी में 23 दिसंबर को जैविक खेती पर होगा सम्मेलन, आयोजन में शामिल होने आएंगे प्रधानमंत्री
आराजी लाइन ब्लाक स्थित शाहंशाहपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के बाद 23 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोबारा बनारस आ सकते हैं। इसमें पीएम जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान गुजरात के राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन की जिम्मेदारी भाजपा संगठन को दी गई है। आराजी लाइन ब्लाक स्थित शाहंशाहपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा। पीएम मोदी के इस दौरे में कई योजनाएं लोकार्पित होंगी। हालांकि, उनके आगमन को लेकर संगठन स्तर से पुष्टि नहीं की गई लेकिन आयोजन को लेकर रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र कार्यालय में बुधवार को अहम बैठक हुई।

इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण व एक माह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों को जानकारी दी और तैयारियों को परखा। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले नौ तारीख को पूरे देश में प्रभात फेरियां निकलेंगी। 13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम को देश के 15444 मंडलो में कार्यकर्ता लाइव देखेंगे। देश के बीस हजार मंदिरों में लाइव प्रसारण होगा। 13-14 दिसंबर को भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन काशी में होगा। 17 को देश भर के महापौरों का सम्मेलन किया जाएगा।

23 तारीख को जैविक खेती सम्मेलन एवं गौ आधारित खेती पर राष्ट्रीय सेमिनार होगा। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा ने कहा कि सभी कार्यक्रम काशी की गरिमा के अनुरूप अभूतपूर्व होना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे वरिष्ठ व अनुभवी कार्यकर्ताओं की जानकारी देते हुए बताया कि महापौर सम्मेलन की व्यवस्था के लिए विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, विजय मित्तल व करूणेश शर्मा को जिम्मेदारी सौपी गयी है।

स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी वैभव कपूर, मनोज शाह एवं रोहित कपूर को सौपी गयी है। इसी तरह जैविक खेती सम्मेलन की जिम्मेदारी सूर्यकांत जालान, प्रह्लाद गुप्ता एवं शैलेंद्र सिंह को दी गयी है। प्रचार प्रसार व इंटरनेट मीडिया की जिम्मेदारी धर्मेंद्र सिंह, सोमनाथ विश्वकर्मा, यशा मौर्या, गणपति यादव व पुष्पेन्द्र सिंह को दी गई है। धन्यवाद ज्ञापन सांसद व काशी क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक ने किया। बैठक में राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय, मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, आशीष सुद, राजीव बब्बर, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी