सेहत से भरपूर हैं मोटे अनाज के लड्डू, रागी, बाजरा तथा मोटे अनाज के मिश्रित लड्डू की मांग बढ़ी

प्रतिदिन सेवन शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। रागी में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट तनाव को घटाने में सहायक है इतना ही नहीं एंजायटी डिप्रेशन और अनिद्रा से निपटने में भी रागी का नियमित सेवन फायदेमंद साबित होता है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:37 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:37 AM (IST)
सेहत से भरपूर हैं मोटे अनाज के लड्डू, रागी, बाजरा तथा मोटे अनाज के मिश्रित लड्डू की मांग बढ़ी
रागी में कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर तथा कार्बाेहाइड्रेड जैसे जरूरी पोषक तत्व हैं।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। रागी में कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर तथा कार्बाेहाइड्रेड जैसे जरूरी पोषक तत्व हैं। किसी भी अनाज से तुलना की जाए तो रागी में कैल्शियम सबसे अधिक पाया जाता है। यह एकमात्र ऐसा नॉन-डेयरी प्रोडक्टक्स है जिसमें इतनी मात्रा में कैल्शियम होता है। रागी का नियमित सेवन हड्डियों और दांतों को तो मजबूत बनाता है साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस, एनीमिया और तनाव की भी रोकथाम करता है। रागी, बाजरा या मोटे अनाज में देशी गाय का ए-टू घी, गुड, नारियल, इलाइची तथा मेवा मिलाकर इसे तैयार किया जाता है।

मोटे अनाज में फाइबर भरपूर होने की वजह से रागी शुगर नियंत्रित करने तथा वजन घटाने में भी मददगार है। रागी स्ट्रेस दूर करने में भी सहायक है, इसका प्रतिदिन सेवन शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। रागी में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट तनाव को घटाने में सहायक है इतना ही नहीं एंजायटी, डिप्रेशन और अनिद्रा से निपटने में भी रागी का नियमित सेवन फायदेमंद साबित होता है।

रागी को अंकुरित करना अथवा आटे की रोटी बनाने जैसे दिक्कतों के चलते लोग लोग प्रतिदिन इसका सेवन नहीं कर पाते। इस लिए आर्गेनिक हाट करौंदी में रागी, बाजरा, सांवा, कोदो, कंगनी जैसे मोटे अनाज का लड्डू किसानों द्वारा बनाया जाता है जिसे आप आराम से अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। मोटे अनाज शरीर के लिए फायदेमंद हैं यह जानते हुए भी अक्सर लोग इसका सेवन नहीं कर पाते। मोटे अनाज की उपलब्धता तथा इसे पिसवाने के झंझट की वजह से अमूमन लोग चाहते हुए भी नही खा पाते। आर्गेनिक हाट में मोटे अनाज को रेडी टू ईट के तर्ज पर लड्डू तैयार किया गया है। खास बात यह कि लड्डू को तैयार करने में बिना कीटनाशक व रासायनिक खाद के पैदा हुए अनाज का उपयोग किया गया है। इसके अलावा मोटे अनाज का एक मिश्रित लड्डू किसानों के द्वारा तैयार करके ऑर्गेनिक हाट करौंदी में उपलब्ध कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी