CM Yogi in Varanasi : काशी विश्‍वनाथ धाम का भव्य प्रवेश द्वार होगा आकर्षण का केंद्र : सीएम योगी आदित्‍यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की रात श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के पश्चात उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:45 PM (IST)
CM Yogi in Varanasi : काशी विश्‍वनाथ धाम का भव्य प्रवेश द्वार होगा आकर्षण का केंद्र : सीएम योगी आदित्‍यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की रात श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के पश्चात उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारी ओमू दुबे ने अष्टक मंत्र के साथ पूजा कराया। साथ ही तेल और कूपर से आरती कराई। धाम के प्रवेश द्वार की ऊंचाई और उसकी भव्यता को देख सीएम ने कहा कि कारिडोर के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि करीब 75 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वारों का काम अंतिम दौर में है। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर से नंदीहाल होते हुए पश्चिमी प्रवेश द्वार की तरफ गए और वहां से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार को देखा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार सिंह, विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी