बलिया जेल में मंडरा रहे असमंजस के बादल, लगातार हो रही कार्रवाई से परेशान हैं कर्मचारी व अधिकारी

जेल में बवाल के बाद शासन ने कार्रवाई का डंडा चलाना शुरू किया तो पूरे महकमे में खलबली मच गई। एक के बाद एक निलंबन का आदेश आने से जेल में असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से कर्मचारी और अधिकारी परेशान हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 07:31 PM (IST)
बलिया जेल में मंडरा रहे असमंजस के बादल, लगातार हो रही कार्रवाई से परेशान हैं कर्मचारी व अधिकारी
एक के बाद एक निलंबन का आदेश आने से जेल में असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, बलिया। जेल में बवाल के बाद शासन ने कार्रवाई का डंडा चलाना शुरू किया तो पूरे महकमे में खलबली मच गई। एक के बाद एक निलंबन का आदेश आने से जेल में असमंजस के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से कर्मचारी और अधिकारी परेशान हैं। उनके मन में तमाम तरह के सवाल घुमड़ रहे हैं।

फिलहाल जिला कारागार में बंदियों के बीच शांति है। वहीं डीआइजी कारागार गोरखपुर-वाराणसी रेंज एके सिंह दूसरे दिन शनिवार को भी जेल में डटे रहे। वे दिनभर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। इसके पहले भी वे जेल में डेरा डालकर स्थितियों को नियंत्रित करने में लगे थे। उनकी मैराथन जांच के आधार पर शासन ने फैसले लिए हैं।

अब तक इन पर हुई कार्रवाई

जेल में 12 अगस्त को बवाल के बाद अब तक जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा, जेलर अंजनी गुप्ता, हेड जेल वार्डर देवीदत्त मिश्र व वार्डर सुमन यादव को निलंबित किया जा चुका है। कई और पर कार्रवाई हो सकती है।

आज आ सकते हैं नवागत जेल अधीक्षक

बिजनौर से स्थानांतरित जेल अधीक्षक रविवार को जनपद में आ सकते हैं। इससे पहले आजमगढ़ से स्थानांतरित जेलर राजेंद्र सिंह व बस्ती से डिप्टी जेलर सुनील सिंह व सुल्तानपुर से शेषनाथ कार्यभार संभाल चुके हैं। इसके अलावा दस नए वार्डर भी जल्द ही ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।

chat bot
आपका साथी