वाराणसी में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और ग्रीन प्लाटून ने किया पौधारोपण

महाबोधि इंटर कालेज (सारनाथ) में बुधवार को स्व. सुशील श्रीवास्तव की स्मृति में आपरेशन हरियाली के तहत नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और ग्रीन प्लाटून ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान हरियाली की महत्‍ता और शहर के पर्यावरण को लेकर चिंता जाहिर की गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 06:29 PM (IST)
वाराणसी में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और ग्रीन प्लाटून ने किया पौधारोपण
आपरेशन हरियाली के तहत नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और ग्रीन प्लाटून ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। महाबोधि इंटर कालेज (सारनाथ) में बुधवार को स्व. सुशील श्रीवास्तव की स्मृति में आपरेशन हरियाली के तहत नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और ग्रीन प्लाटून ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।कार्यक्रम के दौरान हरियाली की महत्‍ता और शहर के पर्यावरण को लेकर चिंता जाहिर की गई। वक्‍ताओं ने हरियाली की महत्‍ता पर प्रकाश डालते हुए शहर को हरा भरा बनाए रखने में अपने योगदान को लेकर सभी को प्रेरित भी किया गया।  

इस दौरान स्कूल परिसर में नीम और पीपल का पौधा लगाया गया। पौधरोपण के कार्यक्रमण् में संयोजन डा. अरविन्द कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक भंते सुमिथानंद थेरो, भंते धर्मप्रिय, उपप्रधानाचार्य गंगा राम सिंह यादव, नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, अरविन्द विश्वकर्मा, अजय यादव, डा.राजीव जायसवाल, अयन बोस, नीरज पांडेय, दिनेश मिश्रा, सुमन  श्रीवास्तव, मानसी, पवन, उमेश श्रीवास्तव, श्रद्धा सुमन ब्रहमदेव पांडेय, अनिल सोनकर, विनीता चौबे, अशोक सोनकर, मजहरूद्दीन अंसारी, आरम्भ तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी