वाराणसी में नागरिक सुरक्षा प्रखंड भेलूपुर ने किया पौधारोपण, सहायक पुलिस आयुक्त का सम्मान

सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी से उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय हुआ। जिसमें प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री ने प्रखंड भेलूपुर के कार्यों से अवगत कराते हुए चीफ वार्डन एवं सहायक पुलिस आयुक्त का सम्मान अंगवस्त्रम देकर किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:03 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:03 PM (IST)
वाराणसी में नागरिक सुरक्षा प्रखंड भेलूपुर ने किया पौधारोपण, सहायक पुलिस आयुक्त का सम्मान
सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी से उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय हुआ।

वाराणसी, जेएनएन। नागरिक सुरक्षा प्रखंड कार्यालय भेलूपुर में नवनियुक्त चीफ वार्डन केशव जालान से समस्त सदस्यों का परिचय हुआ तत्पश्चात सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी से उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय हुआ। जिसमें प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री ने प्रखंड भेलूपुर के कार्यों से अवगत कराते हुए चीफ वार्डन एवं सहायक पुलिस आयुक्त का सम्मान अंगवस्त्रम देकर किया।

चीफ वार्डन ने नागरिक सुरक्षा में भर्ती और प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया, उप नियंत्रक ने विश्व योग दिवस घर पर योगाभ्यास करते हुए वीडियो आरोग्य कवच ऐप पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में पौधारोपण करके चीफ वार्डन केशव जालान, उप नियंत्रक नीरज मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त चक्रपाणि त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिक सुरक्षा की प्रतिबद्धता के उद्देश्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में सहायक उप नियंत्रक शारदा सिंह, डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री, विनय पांडे, सिद्धार्थ कपूर, निधि देव अग्रवाल, रामकिशन, दीपक कसेरा, राजेश, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी