'इतिहास की अदालत में नेताजी सुभाष ही अखंड भारत के हैं महानायक'

जागरण संवाददाता वाराणसी अखंड भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर इंद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:29 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:29 PM (IST)
'इतिहास की अदालत में नेताजी सुभाष ही अखंड भारत के हैं महानायक'
'इतिहास की अदालत में नेताजी सुभाष ही अखंड भारत के हैं महानायक'

जागरण संवाददाता, वाराणसी : अखंड भारत की आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर इंद्रेश नगर, लमही के 'सुभाष भवन' में विशाल भारत संस्थान द्वारा शुक्रवार को तीन दिवसीय 'सुभाष महोत्सव' का शुभारंभ हुआ।

पहले दिन 'इतिहास की अदालत में सुभाष' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि सुभाष देश के विभाजन के विरोधी थे। वे अंग्रेजों की चाल से काग्रेस के नेताओं को पहले ही अवगत करा चुके थे। दुनिया भर में अंग्रेजों के विरुद्ध न सिर्फ मोर्चा खोला, बल्कि उन्हें कूटनीतिक स्तर पर भी घेरा। अगर काग्रेसी नेताओं ने सुभाष बाबू का साथ दिया होता तो देश भी आजाद हो जाता और विभाजन भी नहीं होता। सुभाषवादी विचारक तपन घोष ने कहा कि सुभाष बाबू ने आजादी की लड़ाई के दौरान ही भारत के नवनिर्माण की नीति भी तय कर ली थी। इतिहासकार प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इतिहास की अदालत हमेशा न्याय करती है। इतिहास की अदालत में सुभाष ही अखंड भारत के महानायक हैं। डा. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सुभाषचंद्र बोस का नाम अंकित होना चाहिए। आजाद हिद बटालियन की सेनापति दक्षिता भारतवंशी ने अपनी बाल टुकड़ी के साथ नेताजी सुभाष की प्रतिमा को सलामी दी। विश्व की पहली निर्वाचित बाल संसद की स्पीकर खुशी रमन भारतवंशी को दुनिया भर के वंचित बच्चों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने एवं सुभाष के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता चट्टो बाबा ने की। संचालन अर्चना भारतवंशी और धन्यवादज्ञापन डा. निरंजन श्रीवास्तव ने दिया। आध्यात्मिक गुरु चून्नु साई, प्रो. एसपी सिंह, डा. मुकेश प्रताप सिंह, मो. अजहरुद्दीन, दिलीप सिंह, आत्म प्रकाश सिंह, नाजनीन अंसारी, नजमा परवीन, धनंजय यादव, सुधाशु सिंह, रमन, दीपक, धर्मेंद्र नारायण, रोहित, अशोक, प्रिंस उपाध्याय, अभिषेक सिंह थे।

chat bot
आपका साथी