महाशिवरात्रि महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, समापन समारोह में रहेंगे उपमुख्यमंत्री

महाशिवरात्रि महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 10:33 PM (IST)
महाशिवरात्रि महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, समापन समारोह में रहेंगे उपमुख्यमंत्री
महाशिवरात्रि महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, समापन समारोह में रहेंगे उपमुख्यमंत्री

वाराणसी, जेएनएन। काशी में महाशिवरात्रि महोत्सव तो सदियों से मनाया जा रहा है लेकिन इसे भव्यता देने के लिए पर्यटन विभाग गंगा किनारे राजघाट पर मंच सजाएगा। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले 20 फरवरी से तीन दिनी महोत्सव आयोजत करेगा। इसके उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।  समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना है।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के दौरान  श्रद्धालुओं व पर्यटकों को काशी की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए 20 से 22 फरवरी तक आयोजन में विशेष रूप से भगवान शिव पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें पहले दिन कथक-गायन के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी होगा। दूसरे दिन तृप्ति शाक्या और प्रेम प्रकाश दुबे का भजन व तीसरे दिन भजन गायक अग्निहोत्री बंधु मुख्य आकर्षण होंगे। पर्यटन राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी की पहल पर सरकार ने  50 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं।

गंगा की लहरों पर बोट फेस्टिवल, दौड़ेंगी रंग-बिरंगी नावें

पर्यटन विभाग महाशिवरात्रि महोत्सव के साथ ही 23 फरवरी की सुबह नौ बजे से बोट फेस्टिवल का भी आयोजन करेगा। इसमें हस्तचालित 40 नौकाओं की रेस रविदास घाट से राजेंद्र प्रसाद घाट तक होगी। प्रथम आने वाले ग्रुप को पुरस्कार के रूप में 25 हजार, द्वितीय को 15 हजार व तृतीय पुरस्कार  में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। दोपहर 12.30 बजे नौकाओं का मार्च पास्ट होगा। इस खास आयोजन में रंगी हुई 25 नावें तथा पांच सजे हुए बजड़े राजेंद्र प्रसाद घाट के सामने से गुजरेंगे। इन बजड़ों के माध्यम से लोगों को बनारस की संस्कृति से परिचित कराने की कोशिश होगी। नौका सज्जा पर भी इनाम मिलेगा।

19 से होगा शिवरात्रि संगीत महोत्सव

29 वां शिवरात्रि संगीत महोत्सव 19, 20 व 21 फरवरी को आयोजित होगा। संत रमेश भाई ओझा 'भाई श्री' के सानिध्य में आयोजन होगा। शाम साढ़े छह बजे से दुर्गाकुंड स्थित श्रीहनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के प्रांगण में शुरू होगा।महोत्सव संयोजक कृष्ण कुमार जालान, केशव जालान व भगीरथ जालान के अनुसार पद्मश्री पं. येल्ला वेंकटेश्वर राव का मृदंगम, पद्मश्री इलियाना सिटेरिस्टी का ओडिसी नृत्य, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य का जल तरंग वादन, वरिष्ठ गायक डा. पं. अजय पोहनकर का गायन, प्रेमचंद हम्बल का भरतनाट्यम, नीरज मिश्रा का सितार वादन आदि की प्रस्तुति होगी।

chat bot
आपका साथी