जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जनसभा कल, कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का शनिवार को जैनपुर जिले में आगमन हो रहा है। वह लखनऊ से हेलीकाप्टर से सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ में दोपहर 12.20 बजे पहुंचेंगे। यहां पर मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:29 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:34 PM (IST)
जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जनसभा कल, कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का शनिवार को जौनपुर में आगमन हो रहा है।

जौनपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का शनिवार को जिले में आगमन हो रहा है। वह लखनऊ से हेलीकाप्टर से सनबीम स्कूल कुल्हनामऊ में 12.20 बजे पहुंचेंगे। यहां पर मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 15 मिनट तक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर संवाद करेंगे, इसके बाद वह उसी के बगल में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान करीब एक घंटे तक वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 1.40 बजे वह सनबीम स्कूल में बने हैलीपैड से देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

दरअसल यहां से सपा के विधायक पारसनाथ यादव का तीन माह पूर्व निधन होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। लिहाजा यहां पर उपचुनाव होना तय था। इस समय उत्‍तर प्रदेश के आठ सीटों पर विस चुनाव की तिथियों की जल्‍द ही घोषणा होनी है। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से प्रत्‍याशी के चयन को लेकर सीएम संग पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग मंथन भी होगा। संभावनाओं को देखते हुए पार्टी की ओर से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रत्‍याशी के लिए भी गहमागहमी का दौर शुरु हो चुका है।

वहीं दूसरी ओर किसी भी पार्टी की ओर से फ‍िलहाल किसी प्रत्‍याशी का चयन नहीं किया गया है। लिहाजा इस विधान सभा सीट को लेकर अभी सब कुछ मामला बैक डोर में ही है। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से पारसनाथ यादव के परिवार से ही किसी सदस्‍य को चुनाव लड़ाने की उम्‍मीदें पार्टी के स्‍तर पर जाहिर की गई हैं। वहीं प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार वाली पार्टी भाजपा के लिए चुनाव कोई मायने नहीं रखता मगर पूर्वांचल का जिला होने की वजह से भाजपा यहां कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है लिहाजा सीएम के दौरे को लेकर शुक्रवार को भी पार्टी के स्‍तर पर काफी गह‍मागहमी बनी रही।

chat bot
आपका साथी