चंदौली में छत पर झाड़ू लगा रही किशोरी की एचटी करेंट से मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

चकिया नगर पंचायत सिविल लाइन स्थित रानी के बावली के पास एचटी तार से स्पर्श हो जाने से वैष्णवी राजभर उर्फ बिट्टी (15) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वह घर की छत पर झाड़ू से खर पतवार बटोर रही थी। वह बढौरा सोनभद्र जिले की की रहने वाली थी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 12:13 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 12:13 PM (IST)
चंदौली में छत पर झाड़ू लगा रही किशोरी की एचटी करेंट से मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
चंदौली में छत पर झाड़ू लगा रही किशोरी की एचटी करेंट से मौत, स्वजनों में मचा कोहराम।

चंदौली, जेएनएन। चकिया नगर पंचायत के वार्ड छह सिविल लाइन स्थित रानी के बावली के पास एचटी तार से स्पर्श हो जाने से वैष्णवी राजभर उर्फ बिट्टी (15) की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह घर की छत पर झाड़ू से खर पतवार बटोर रही थी। वह बढौरा, सोनभद्र जिले की की रहने वाली थी। रक्षाबंधन पर अपनी मां निशा के साथ यहां आई थी। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया, आनन फानन घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू करने के साथ ही लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सोनभद्र जिले के बढौरा गांव निवासी निशा अपने भाई मनीष राजभर को राखी बांधने के लिए आई हुई थी। उनके साथ पुत्री विष्णवी भी थी। वह अपने पिता राजेश के साथ मुंबई में रहती थी। काफी दिन बाद ननिहाल में आने की वजह से मामा, मामी के कहने पर मां निशा बेटी संग कुछ दिन के लिए रुक गई थी। सुबह घर के  सदस्य भोजन बनाने व घरेलू कार्य में व्यस्त थे। स्वजनों की मानें तो वैष्णवी छत पर खर पतवार साफ करने को कहकर  झाड़ू लेकर चली गई। थोड़ी देर बाद उसकी चीख-पुकार सुनकर स्वजन छत पर पहुंचे तो औधे मुंह गिरी पड़ी थी। स्वजन वाहन का इंतजाम कर किशोरी को अस्पताल ले जाने के प्रयास जुड़ गए। इसी दौरान उसकी सांसें थम गई। स्वजन आशंका जता रहे कि झाड़ू लगाते समय छत के समीप से गुजरे 11 हजार वोल्टेज विद्युत तार से स्पर्श हो गया और वह करेंट की जद में आ गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों भीड़ जमा हो गई। मौके पर तहसीलदार शेषधर दुबे, समेत कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

छत पर शव के पास खून गिरा था : शव के पास खून के धब्बे मिलने से हादसा दूसरी ओर इंगित कर रहा। किशोरी के गले में निशान भी मिला है। इसे स्वजन तो विद्युत तार से निशान बता रहे। जानकारों का कहना था कि विद्युत करंट की जद में आने वाले खून नहीं नहीं निकलता। जो भी हो पुलिस मामले को जांच कर रही। कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

chat bot
आपका साथी