Chandauli Panchayat Chunav 2021 : प्रधान के 365 पद अनुसूचित और पिछड़ा के खाते में, 248 पद अनारक्षित

जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची बुधवार को जारी कर दी। ग्राम प्रधान के 365 पद अनुसूचित व पिछड़ा के खाते में चले गए हैं। वहीं 121 पदों पर महिलाओं को दावेदारी का मौका मिला है। शेष 248 पद अनारक्षित रहेंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:02 PM (IST)
Chandauli Panchayat Chunav 2021 : प्रधान के 365 पद अनुसूचित और पिछड़ा के खाते में, 248 पद अनारक्षित
चंदौली जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची बुधवार को जारी कर दी।

चंदौली, जेएनएन। जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची बुधवार को जारी कर दी। ग्राम प्रधान के 365 पद अनुसूचित व पिछड़ा के खाते में चले गए हैं। वहीं 121 पदों पर महिलाओं को दावेदारी का मौका मिला है। शेष 248 पद अनारक्षित रहेंगे। इसी तरह जिला पंचायत के 18 पद अनुसूचित व पिछड़ा, छह महिला व 11 पद अनारक्षित हैं। ब्लाक प्रमुख के पदों पर भी शासन के मानक के अनुरूप आरक्षण लागू किया गया है। आरक्षण सूची जारी होते ही सरगर्मी बढ़ गई। ब्लाक मुख्यालयों पर प्रकाशित आरक्षण सूची देखने के लिए लोग जमे रहे।

चहनियां ब्लाक में ग्राम प्रधान के 29 पद अनारक्षित हैं। वहीं 24 पिछड़ा वर्ग, 21 अनुसूचित व 16 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह बरहनी में 23 अनारक्षित, 20 पिछड़ा वर्ग, 17 अनुसूचित व 12 पद स्त्रियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। नौगढ़ में 13 पद अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए 10, अनुसूचित जाति के लिए 12 और सात स्त्रियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। नियामताबाद में 32 पद अनारक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग 24, अनुसूचित 14 और महिलाओं के लिए 17 पद आरक्षित हैं। चकिया में अनारक्षित 30, अनुसूचित 20, पिछड़ा 26 और 14 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। धानापुर में 28 अनारक्षित, पिछड़ा 23, अनुसूचित 19 और 12 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सकलडीहा में 34 अनारक्षित, पिछड़ा 28, अनुसूचित 24 और 17 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चकिया में 26 अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए 23, अनुसूचित 20 और 15 महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। सदर में अनारक्षित 26, पिछड़ा 23, अनुसूचित 20 व 15 पद स्त्रियों के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह शहाबगंज में 25 पद अनारक्षित, 19 पिछड़ा वर्ग, 16 अनुसूचित व 11 पद स्त्रियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत के पदों पर भी मानक के अनुरूप आरक्षित निर्धारित किया गया है। सकलडीहा में 36 पद अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग के लिए 34, 37 अनुसूचित व 18 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चकिया में 25 अनारक्षित, 22 पिछड़ा वर्ग, 24 अनुसूचित, 13 महिला, धानापुर में 36 अनारक्षित, 28 पिछड़ा, 28 अनुसूचित और 20 पद स्त्रियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। चहनियां में 37 अनारक्षित, पिछड़ा 27, अनुसूचित 22 और महिलाओं के लिए 16, नियामताबाद में अनारक्षित 52, पिछड़ा 37, अनुसूचित 25 व स्त्रियों के लिए 25 पद आरक्षित किए गए हैं। शहाबगंज में अनारक्षित 20, पिछड़ा 20, अनुसूचित 24 और महिलाओं के लिए 18 पद आरक्षित हैं। बरहनी में 28 अनारक्षित, 24 पिछड़ा, 21 अनुसूचित व 16 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। लोगों को दावा और आपत्ति दाखिल करने के लिए चार से आठ मार्च तक समय दिया जाएगा। नौ मार्च को दावा और आपत्तियां इक_ा कर डीपीआरओ दफ्तर लाई जाएंगी। जिलाधिकारी की ओर से गठित समिति दावा और आपत्तियों की 10 से 12 मार्च तक जांच कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी 13 अथवा 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन कर सकते हैं। 

जिला पंचायत सदस्य के 24 पद आरक्षित

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद शासन से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सदस्यों के 24 पदों पर भी आरक्षण लागू किया गया है। चहनियां सेक्टर एक, नियामताबाद सेक्टर एक, चार, छह, सकलडीहा- चार, चंदौली- एक, चकिया- तीन, नौगढ़- एक और शहाबगंज के सेक्टर तीन समेत नौ पद अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह सकलडीहा सेक्टर- दो, नियामताबाद- तीन व चंदौली- तीन पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चकिया-एक, नौगढ़-दो, शहाबगंज-दो, बरहनी-एक, बरहनी-दो और बरहनी-तीन पिछड़ा वर्ग पुरुष के लिए आरक्षित हैं। चहनियां-दो, चहनियां-चार और सकलडीहा -तीन, नियामताबाद-दो, पांच और चंदौली सेक्टर नंबर दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। धानापुर सेक्टर एक, दो, तीन, व चार, चहनियां-तीन, सकलडीहा- एक व पांच और चंदौली सेक्टर नंबर पांच अनारक्षित है।

जानिए ब्लाक प्रमुख आरक्षण का हाल

नौगढ़ ब्लाक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति स्त्री, शहाबगंज अनुसूचित जाति, सदर पिछड़ा वर्ग स्त्री, नियामताबाद व चकिया पिछड़ा वर्ग, बरहनी स्त्री के लिए आरक्षित है, जबकि धानापुर, सकलडीहा और चहनियां अनारक्षित हैं।

chat bot
आपका साथी