चंदौली की दर्शना सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2008 से शुरू की राजनीतिक सफर

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंदौली जिले की मूल निवासी दर्शना सिंह का वाराणसी के डॉफी स्थित अशोक पुरम कॉलोनी में निवास है। दर्शना सिंह ने कहा कि महिलाओं का उत्थान मेरी प्राथमिकता है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:16 PM (IST)
चंदौली की दर्शना सिंह बनीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 2008 से शुरू की राजनीतिक सफर
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंदौली जिले की मूल निवासी दर्शना सिंह का वाराणसी के डॉफी स्थित अशोक पुरम कॉलोनी में निवास है। 1996 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में मास्टर डिग्री (एमए) के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद दर्शना सिंह ने आकस्मिक उद्धघोषक के रूप में आकाशवाणी और दूरदर्शन इलाहाबाद में दो वर्षों तक कार्य किया। राजनैतिक जीवन की शुरुआत 2008 में की। सर्वप्रथम वर्ष 2011 में चंदौली जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी। वर्ष 2013 में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य, वर्ष 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री, वर्ष 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर घोषणा के बाद दर्शना सिंह के आवास पर पहुंचे भाजपाजनों व शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए दर्शना सिंह ने कहा कि महिलाओं का उत्थान मेरी प्राथमिकता है। महिला सशक्तिकरण अभियान को मजबूती प्रदान कर सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की गति को और तेज करने का अपना लक्ष्य पूरा करूंगी। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश से दो महिला कार्यकर्ताओं को जगह दी गयी है जिसके तहत दर्शना सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चौरी चौरा (गोरखपुर) की विधायक संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, पंकज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, डा. नीलकंठ तिवारी, रवींद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर आदि ने बधाई दी।

2008 में राजनीति में कदम रखा। भाजपा से जुड़कर तीन साल कड़ी मेहनत की और 2011 में चंदौली महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी। दूसरी पारी भी जिलाध्यक्ष की रही। इसके बाद काशी क्षेत्र भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री बनीं। 2018 में संगठन ने उन्हें मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 21 जून 2021 को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, शिवराज सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी