चंदौली ब्लाक प्रमुख चुनाव 2021 : आपस में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, पत्थरबाजी को देखती रही पुलिस

हंगामे के बीच उपद्रवियों ने ब्लाक परिसर के समीप खड़ी कई बाइक भी गिरा दी। लगभग आधा दर्जन सपा कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। हालांकि मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी नक्सल अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात रही।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 03:42 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 03:42 PM (IST)
चंदौली ब्लाक प्रमुख चुनाव 2021 : आपस में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, पत्थरबाजी को देखती रही पुलिस
हंगामे के बीच उपद्रवियों ने ब्लाक परिसर के समीप खड़ी कई बाइक भी गिरा दी।

चंदौली, जागरण संवाददाता। सदर ब्लाक में प्रमुख पद के मतदान के दौरान शनिवार को जमकर बवाल हुआ। पुलिस के सामने ही भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपाइयों ने सपाइयों की जमकर पिटाई कर दी, इसमें आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। जबकि पुलिस बल प्रयोग कर उपद्रवियों को रोकने की बजाए बीच-बचाव करने में जुटी रही। इससे उनके हौसले और बढ़ गए।

सदर ब्लाक में प्रमुख के लिए मतदान सुबह 11 बजे गहमागहमी के बीच शुरू हुआ। लगभग साढ़े 11 बजे सपा उम्मीदवार बिना प्रमाण पत्र के पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इससे सपाई उग्र हो गए। पुलिस के हल्की नोकझोक भी हुई। हालांकि आधे घंटे बाद पुलिस ने सपा प्रत्याशी को अंदर जाने की अनुमति दे दी। दोपहर करीब दो बजे मतगणना एजेंट बनाने और जनप्रतिनिधियों को अंदर प्रवेश देने को लेकर फिर माहौल बिगड़ गया। भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपाइयों ने सपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। सपाइयों ने हाईवे पुल के उपर चढ़कर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के बीच उपद्रवियों ने ब्लाक परिसर के समीप खड़ी कई बाइक भी गिरा दी। लगभग आधा दर्जन सपा कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। हालांकि मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी नक्सल अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात रही। पुलिस भाजपाइयों के उपद्रव को बल प्रयोग कर रोकने की बजाए बीच-बचाव करती रही। इससे करीब आधे घंटे तक उपद्रव जारी रहा। बाद में सीओ सदर सदर राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सख्त रुख अख्तियार करते हुए भीड़ को खदेड़ने का आदेश दिया, तब पुलिसकर्मी सक्रिय हुए। वहीं लाठी भांजकर तितर-बितर कर दिया।

chat bot
आपका साथी