मंडुआडीह में मंदिर से दर्शन कर आ रही महिला से दिनदहाड़े छिनैती, बाइक सवार छिनैतों का आतंक

मंडुआडीह थाना क्षेत्र के नीलकंठपुरम कालोनी की प्रियंका सिंह के घर से कुछ दूर पर ही चेन छिनैती हो गई।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:27 PM (IST)
मंडुआडीह में मंदिर से दर्शन कर आ रही महिला से दिनदहाड़े छिनैती, बाइक सवार छिनैतों का आतंक
मंडुआडीह में मंदिर से दर्शन कर आ रही महिला से दिनदहाड़े छिनैती, बाइक सवार छिनैतों का आतंक

वाराणसी, जेएनएन। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के नीलकंठपुरम कालोनी की प्रियंका सिंह के घर से कुछ दूर पर ही चेन छिनैती हो गई। प्रियंका महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर दर्शन करने के लिए सुबह घर से निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर मंदिर है मंदिर जाते वक्त ही पल्सर सवार दो युवक उनके बगल से गुजरे और उनके पीछे लग गए। मंदिर से दर्शन कर वह घर पहुचने ही वाली थीं कि अचानक पल्सर सवार दो बदमाश झपट्टा मार कर लगभग तीस ग्राम सोने की चेन लेकर बाईपास की ओर तेजी से भाग निकले।

प्रियंका ने चेन की कीमत लगभग एक लाख से अधिक का बताया है। छिनैती की सूचना मिलते ही प्रियंका के पति मनीष सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसकी जानकारी मंडुआडीह पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ भेलूपुर सुधीर जायसवाल, थाना प्रभारी मंडुआडीह राहुल शुक्ल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे। 

आपको बताते चलें कि बीते गुरुवार नर्सरी संचालक दिनेश मौर्य की मां चंद्रावती देवी के साथ भी पल्सर सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े चेन छिनैती को अंजाम दिया था। 16 फरवरी को भगवानी देवी निवासी शिवदासपुर के साथ भी चेन छिनैती की घटना हुई थी। हालांकि तीनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज होने के बावजुद भी मंडुआडीह पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नही पहुच सकी है। ऐसे में जगह- जगह छिनैतों की चर्चा हो रही हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलने में सहमने लगी हैं।

chat bot
आपका साथी