वाराणसी में जल्दी स्लॉट बुक कराकर पहुंचे केंद्र, आज दो बजे तक ही लगेगा कोरोना टीका

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में 15 अक्टूबर को भी कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीबी सिंह के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही स्लाट खोल दिए जाएंगे। ताकि लोग स्लाट बुकिंग करा सके।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:26 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:26 AM (IST)
वाराणसी में जल्दी स्लॉट बुक कराकर पहुंचे केंद्र, आज दो बजे तक ही लगेगा कोरोना टीका
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीबी सिंह के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही स्लाट खोल दिए जाएंगे।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कोरोना से बचाव के लिए टीकारण अभियान तेज कर दिया गया है। इसके तहत जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में 15 अक्टूबर को भी कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीबी सिंह के अनुसार शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही स्लाट खोल दिए जाएंगे। ताकि लोग स्लाट बुकिंग करा सके। इसके बाद लोग सुबह 10 बजे से आवंटित केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं।

जिले में ग्रामीण क्षेत्र के 38, शहरी क्षेत्र के 35, एक-एक महिला व अंतर्राष्ट्रीय स्पेशल केंद्र, दो मेगा टीका करण केंद्र तथा 3 केन्द्रों क्रमशः राजकीय आयुर्वेदिक कालेज चौकाघाट, एसवीएम हॉस्पिटल भेलूपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सिर्फ द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जाएगा। केयर इंडिया के सहयोग से दो स्थानों क्रमशः  सिगरा स्टेडियम और  एलटी कालेज अर्दली बाजार में मेगा टीकाकरण केंद्र का संचालन किया जायेगा। जहां पर लाभार्थी आन स्पॉट ( उपस्थित होकर) टीकाकरण करा सकते हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेश सिंह ने बताया कि दशहरे के त्योहार को देखते हुए टीकाकरण सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक किया जाएगा।

शहरी क्षेत्र में आनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण/आन स्पाट (उपस्थित होकर) भी नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के केन्द्रों पर आन स्पाट (उपस्थित होकर) नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर उपस्थित होकर अपना टीकाकरण कराएं। नागरिक अपनी सुविधानुसार किसी भी केंद्र पर टीकाकरण करा सकते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वह केंद्रों पर शांतिपूर्वक रूप से टीकाकरण का लाभ उठाएं। सभी नागरिक अपनी बारी आने पर ही टीकाकरण कराएं। उन्होंने आग्रह किया है कि सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क सुविधाओं का शांतिपूर्ण तरीके से लाभ उठाएं जिससे अन्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

 जनपद में जिला महिला चिकित्सालय कबीरचौरा पर महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों पर महिलाएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर अपना टीकाकरण करा सकती हैं। महिला स्पेशल टीकाकरण सत्र हेतु भी स्लाट खोले जाएंगे इसमें पंजीकृत महिला टीका लगवा सकती है, वहीं जिन नागरिकों के द्वितीय डोज़ लगवाने का समय हो गया है वे टीकाकरण केन्द्र पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करा लें।

chat bot
आपका साथी