भोजपुरी को मान्यता के लिए देश भर में छेड़ा जाएगा अभियान

जागरण संवाददाता वाराणसी दुनिया में 17 करोड़ लोग भोजपुरी बोले वाला हउवन। फिल्म कलाकार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 12:11 AM (IST)
भोजपुरी को मान्यता के लिए देश भर में छेड़ा जाएगा अभियान
भोजपुरी को मान्यता के लिए देश भर में छेड़ा जाएगा अभियान

जागरण संवाददाता, वाराणसी : 'दुनिया में 17 करोड़ लोग भोजपुरी बोले वाला हउवन। फिल्म कलाकार अउर गीतकार के मेहनत से एक बार फिर एकर पुराना दिन लउटे क आशा देखात बा। एकरा के आठवीं अनुसूची में शामिल करावे खातिर जल्दिये देश भर में अभियान छेड़ल जाई।' उक्त बातें मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में रविवार को आयोजित विश्व भोजपुरी सम्मेलन उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विश्व भोजपुरी सम्मान के महासचिव डा. अशोक सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि भोजपुरी को मान-सम्मान दिलाने के लिए गीतकारो का सहयोग अपेक्षित है। सम्मेलन लगातार सभी लोगों के काम देगा। बस, माटी से जुड़ी मौलिक रचनाओं का सृजन किया जाए। हर हफ्ते रिकार्डिग के बाद अइसन एक गाना इंटरनेट मीडिया पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने चिंता जताई कि कुछ कलाकार सिर्फ अश्लीलता और फूहड़ता परोस कर इस भाषा को बदनाम कर रहे हैं। भोजपुरी को सम्मान दिलाने के लिए शीघ्र ही साफ-सुथरी फिल्म बनाई जाएगी। इसके लिए अभिनेता मनोज तिवारी ने साइन भी किया है। प्रयास यह रहेगा कि गाना हो या फिल्म, हर तबके के लोग परिवार के साथ लुत्फ उठा सकें। जब अच्छी चीज परोसी जाएगी तो अश्लीलता क ठप्पा अपने आप हट जाएगा। इस मौके पर आचार्य जनार्दन पांडेय ने कहा कि लोगों ने मजदूर के रूप में जाकर दूसरे देशों में सरकार बना ली है लेकिन हमलोग मजबूत होकर भी यहां आज लाचार बैठे हैं। समारोह में गीतकार-गायक मदन राय, गोपाल राय, रवींद्र सिंह ज्योति, व्याज जी मौर्य, अजय त्रिपाठी, राजीव यादव, एसके सिंह, अनूप गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ख्यात गायक भरत शर्मा व्यास व संचालन संगीतकार अजय त्रिपाठी ने किया।

chat bot
आपका साथी