संचार और तकनीक का प्रयोग सक्रिय राजनीति में लाकर भाजपा ने प्रस्तुत किया उदाहरण, काशी क्षेत्र की बैठक बोले भवानी सिंह

भाजपा राजनीति केवल राजनीति के लिए नही राष्ट्रनीति के लिए करती है। राष्ट्रहित सर्वोपरि है इसी भावना से प्रेरित होकर ही भारत माता की सेवा के लिए भाजपा का कार्यकर्ता कार्य करता है। यह बातें प्रदेश सहसंगठन महामंत्री भवानी सिंह ने बैठक को संबोधित करते कही।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 07:30 AM (IST)
संचार और तकनीक का प्रयोग सक्रिय राजनीति में लाकर भाजपा ने प्रस्तुत किया उदाहरण, काशी क्षेत्र की बैठक बोले भवानी सिंह
प्रदेश सहसंगठन महामंत्री भवानी सिंह भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आईटी विभाग की बैठक में शामिल हूए।

वाराणसी, जेएनएन। भाजपा राजनीति केवल राजनीति के लिए नही राष्ट्रनीति के लिए करती है। राष्ट्रहित सर्वोपरि है, इसी भावना से प्रेरित होकर ही भारत माता की सेवा के लिए भाजपा का कार्यकर्ता कार्य करता है। यह बातें प्रदेश सहसंगठन  महामंत्री भवानी सिंह ने गुरुवार को सिगरा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर आईटी विभाग की इस वर्ष की प्रथम एक्चुअल बैठक को संबोधित करते कही।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद जिस तरह से संचार और तकनीकी का प्रयोग सक्रिय राजनीति में लाकर भारतीय जनता पार्टी ने एक उदाहरण  प्रस्तुत किया है, इसका पालन आज सारे राजनैतिक दल कर रहे है। उन्होंने काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वालें 16 संगठनात्मक जिलों के संयोजकों का आव्हान करते कहा कि आप सबने कोरोना काल मे जब लोग जान बचाने के लिए घरों में कैद थे तब लोगो की सेवा के साथ साथ पार्टी की गतिविधियों को भी तीव्र गति प्रदान की है। जिसकी जितनी सराहना की जाये कम है। आगे के पंचायत चुनावों के लिए अभी से कमर कसकर जिलें, विधानसभा, मण्डल, सेक्टर और बूथ तक तकनीकी सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है। जिससे पुरें क्षेत्र में हर जिलें में अधिक से अधिक पंचायतो में हमारे दल का प्रतिनिधि हो।

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की गति तेजी से बढ़ी है। इन विकास कार्यो की गति गांव के अंतिम पायदान तक पहुँचे उसके लिए हर गांव में हमारे दल का प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत प्रतिनिधि होना आवश्यक है। दिल्ली की पंचायत से जो योजना गांव की पंचायत तक सुव्यवस्थित रूप से पहुँच रही है। उन योजनाओं की सही जानकारी  लोगो तक पहुँचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 70 वर्षों में कांग्रेस की घोटालों वाली सरकार ने जो नही किया उससे कई गुना अधिक विकास भाजपा सरकार ने पिछले 6 वर्षों में किया है।

आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक शशि कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते कहा कि कोरोना काल से आईटी की महत्ता और भी बढ़ गयी है। संगठन के काम को निर्वाध गति से आगे बढ़ाते आईटी विभाग ने सुचारू रूप से जारी रखा। पंचायत चुनाव में भी यही सक्रियता बनी रहे इसके लिए हम सभी को और मेहनत करने की जरूरत है।

क्षेत्रीय सहसंयोजक विजय गुप्ता, अतुल पांडेय, और गाजीपुर जिलें के आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक शर्मा, अभिषेक वैश्य, कृष्णा रौनियार, विवेक माहेश्वरी सहित सभी जिलों के संयोजक और सहसंयोजक मुख्य रूप से उपस्थित थे। संचालन रामबाबू वर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी