व्यापारी 27 को मनाएंगे काला दिवस, संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में लिया निर्णय

संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में शामिल विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आक्रोश एवं असंतोष व्यक्त किया कि शहर की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 09:24 PM (IST)
व्यापारी 27 को मनाएंगे काला दिवस, संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में लिया निर्णय
व्यापारी 27 को मनाएंगे काला दिवस, संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में लिया निर्णय

वाराणसी (जेएनएन)। संयुक्त व्यापार समिति की बैठक मंगलवार को मलदहिया स्थित कार्यालय में हुई। इसमें शामिल विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आक्रोश एवं असंतोष व्यक्त किया कि शहर की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जिसके बारे में प्रशासन को भी अवगत कराया गया था लेकिन प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक पहल नहीं हुई। पूरा शहर अतिक्रमण, जाम, गड्ढायुक्त, छुट्टा पशु व अपराध की समस्याओं से त्रस्त है। बाहर के व्यापारी बनारस नहीं आ रहे है। व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। इसी के विरोध में बनारस के सभी व्यापारी 27 सितंबर को काला दिवस मनाएगी। विरोध में अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। 

इस दिन यदि मुख्यमंत्री बनारस आते है तो संयुक्त व्यापार समिति एवं काशी के सभी व्यापारी मुख्यमंत्री से मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे। बैठक में संयुक्त व्यापार समिति के कोर्डिनेटर आरके चौधरी, विपिन अग्रवाल, निर्मल सिंह, घनश्याम मिश्रा, वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा, महामंत्री प्रमोद अग्रहरि, महानगर वाराणसी व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री राज कुमार शर्मा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन, संजय जायसवाल ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी