मिशन यूपी 2022 में जीत का मंत्र दे गए बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मऊ में कार्यकर्ता बैठक में दिलाया संकल्प

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने गृह जनपद में कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी दलों को ललकारा। विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के लिए भाईचार कमेटियों के सक्रिय होने सहित बूथ लेवल के पदाधिकारियों को जनसंपर्क करने का मंत्र दिया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:57 PM (IST)
मिशन यूपी 2022 में जीत का मंत्र दे गए बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, मऊ में कार्यकर्ता बैठक में दिलाया संकल्प
मऊ के घोसी में बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर

मऊ, जागरण संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने बुधवार को गृह जनपद में कार्यकर्ताओं की बैठक में सभी दलों को ललकारा। विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के लिए भाईचारा कमेटियों के सक्रिय होने सहित बूथ लेवल के पदाधिकारियों को जनसंपर्क करने का मंत्र दिया।

कभी जिलाध्यक्ष रहे प्रदेश अध्यक्ष हर कार्यकर्ता से परिचित होने का परिचय देते हुए संबोधन के दौरान किसी न किसी बहाने सभी का नाम लेकर स्वयं से जोड़ा तो कार्यकर्ता भी उत्साहित दिखे। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक वर्ग के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाने में विफल सरकार को बहन मायावती के कार्यकाल का गहराई से अध्ययन कर सबक लेना चाहिए। आम गरीब जनता आज भी बसपा के कार्यकाल को याद करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2022 में जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव-गिरांव में बैठक करने को कहा। जनता की नब्ज टटोलकर बसपा से जोड़ने को कहा। बैठक को आजमगढ़ के सेक्टर प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय, सेक्टर प्रभारी अरूण पाठक और विनोद सिंह फागू ने संबोधित किया। इस अवसर पर सुरेंद्र राजभर, अवधेश बागी, संतोष राजभर, आदिल अहमद, मदन राम, महेंद्र राजभर, अनिल कुमार, शिवजन्म, जयराम चौहान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी