फिटनेस संग सही बॉडी शेप का बढ़ रहा चलन, कर्वी बॉडी शेप बनाने के लिए शहर में एक्सपर्ट दे रहे हैं प्रशिक्षण

पहले मोटे होने पर लड़कियों को स्लिम होने की सलाह दी जाती थी। इसके बाद बॉडी को शेप में रखने की जंग शुरू होती और कुछ समय बाद लड़कियां पतली तो हो जातीं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 01:55 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 05:44 PM (IST)
फिटनेस संग सही बॉडी शेप का बढ़ रहा चलन, कर्वी बॉडी शेप बनाने के लिए शहर में एक्सपर्ट दे रहे हैं प्रशिक्षण
फिटनेस संग सही बॉडी शेप का बढ़ रहा चलन, कर्वी बॉडी शेप बनाने के लिए शहर में एक्सपर्ट दे रहे हैं प्रशिक्षण

वाराणसी [वंदना सिंह]। पहले मोटे होने पर लड़कियों को स्लिम होने की सलाह दी जाती थी। इसके बाद बॉडी को शेप में रखने की जंग शुरू होती और कुछ समय बाद लड़कियां पतली तो हो जातीं। इसमें उनका लुक कई बार अजीब भी हो जाता था। मगर फिटनेस ट्रेंड में अब नई क्रांति आ गई है। महिलाएं केवल स्लिम और फिट ही नहीं बल्कि अपनी बॉडी टाइप जानकर एक्सरसाइज करने लगी हैं। ऐेसे में कर्वी शेप बॉडी बनाने का चलन बढ़ा है। यह काफी खूबसूरत माना जाता है। इस वक्त परिधान भी ऐसे बन रहे जो कर्वी शेप में हों। बालीवुड और सोशल मीडिया के जरिए भी बॉडी शेप को लेकर महिलाओं में नई सोच आई है।

कास्मेटिक सर्जरी का भी ट्रेंड

अब फिटनेस एक्सपर्ट के पास महिलाएं डाइट चार्ट के साथ ही अपनी बॉडी शेप जानकर व्यायाम शुरू करती हैं। कर्वी बॉडी शेप को मेंटेन भी करना होता है। कर्वी शेप की यह दीवानगी ही है कि लड़कियां कास्मेटिक सर्जरी का भी सहारा ले रही हैं। हालांकि ज्यादातर एक्सरसाइज को तवज्जो दे रही हैं।

सूर्य नमस्कार है सटीक 

कर्वी फिगर के लिए सूर्य नमस्कार सटीक माना जाता है। उसके अलावा पावर योग, कार्डियो सहित कई तरह के वर्कआउट भी करने होते हैं। इसमें महिला के शरीर को कहां से फैट कम करना है और किस स्थान को उभारना है इसे देखना होता है। शरीर से पहले फैट हटाया जाता है फिर बॉडी को शेप देने की प्रक्रिया शुरू होती है। 

पहले जानें अपना बॉडी स्ट्रक्चर

यह जानना जरूरी है कि आपका बॉडी स्ट्रक्चर या शेप यानी नाशपाती की तरह दिखता है या स्पून शेप में है या फिर ऑवरग्लास शेप में। महिलाओं के 12 तरह के बॉडी शेप होते हैं। इसमें एक है ऑवरग्लास यानी कर्वी बॉडी। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा कर्वी फिगर वाली महिलाएं भारत में हैं जिसमें से उत्तर और दक्षिण भारत की महिलाओं में ऐसी फिगर ज्यादा देखी गई है। महिलाओं को इस बात को समझना होगा कि हर किसी की अलग-अलग बॉडी टाइप होती है, ऐसे में हर किसी की कर्वी बॉडी नहीं हो सकती। सिर्फ फैशन को देखकर उस तरफ भागने से पहले अपने बॉडी टाइप पर जरूर ध्यान दें। कई महिलाओं की बॉडी पियर शेप यानी नाशपाती और स्पून शेप में होती हैं। इन लोगों को कर्वी फिगर पाने के  लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। नाशपाती बॉडी टाइप में नीचे की बॉडी को कम करना होता और फिर ऊपर के हिस्से को इसके मुताबिक मेंटेन करना होता है। इसमें उसी एरिया में ज्यादा वर्कआउट करना होता है जहां अधिक चर्बी है। - पुष्पांजलि शर्मा, सेलेब्रिटी योग एवं फिटनेस एक्सपर्ट।

थोड़ी लापरवाही, बड़ी मुश्किल

कर्वी बॉडी शेप को लेकर बाकायदा महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। कर्वी बॉडी शेप में अगर वर्कआउट में गलती हुई तो महिलाओं को कमर और गर्दन में दर्द हो सकता है। व्यायाम के  दौरान भरपूर मात्रा में पानी पीना, सही डायट लेना जरूरी है। खूबसूरती तभी आती है जब आपका शरीर संतुलित हो। कर्वी शेप के लिए सप्ताह में तीन बार कमर और नीचे के  हिस्से की एक्सरसाइज जरूरी है। इसमें सीढिय़ांं चढऩा अच्छी एक्सरसाइज है। -राहुल पांडेय, सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो पर जोर

अच्छा फिगर पाने के  लिए सप्ताह में छह दिन में से एक दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और दूसरे दिन कार्डियो विशेषज्ञ करवाते हैं। सप्ताह में दो दिन पैर की कसरत व किसी विशेषज्ञ की निगरानी में विशेष कसरत, जैसे-डेड लिफ्ट, हाइपर एक्सटेंशन, लेग कर्ल आदि भी किया जाता है।

chat bot
आपका साथी