चंदौली में खून से लथपथ मिला फास्ट ट्रैक कोर्ट के बाबू का शव, प्रयागराज के फाफामऊ का था निवासी

फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिपिक राजेंद्र यादव (26) का शव सोमवार की देर शाम नेहरू नगर स्थित किराए के मकान में खून से लथपथ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कमरा भीतर से बंद था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जांच की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 09:40 PM (IST)
चंदौली में खून से लथपथ मिला फास्ट ट्रैक कोर्ट के बाबू का शव, प्रयागराज के फाफामऊ का था निवासी
फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिपिक राजेंद्र यादव का शव नेहरू नगर स्थित किराए के मकान में खून से लथपथ मिला।

चंदौली, जेएनएन। फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिपिक  राजेंद्र यादव (26) का शव सोमवार की देर शाम नेहरू नगर स्थित किराए के मकान में खून से लथपथ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कमरा भीतर से बंद था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जांच की। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

युवक के शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया उसके बाद ब्लेड या अन्य किसी धारदार हथियार से गला काट लिया। जानकारी मिलते ही न्यायिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उसे एक वर्ष पूर्व  न्यायालय कार्यालय में तैनाती मिली थी। प्रयागराज जनपद के फाफामऊ निवासी मिठाई लाल यादव का पुत्र राजेंद्र एक वर्ष से चंदौली फास्ट ट्रैक कोर्ट में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। वे मुख्यालय स्थित नेहरू नगर में किराए के मकान में रहते थे।  सोमवार को काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आए तो मकान में रह रहे लोगों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर दाखिल हुई। अंदर देखा तो बेड पर खून से लथपथ शव पड़ा था। हाथ और गले पर धारदार हथियार से कटने के निशान थे। शव के पास ही विषाक्त पदार्थ भी मिला। सीओ सदर केपी सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी पहुंच गए। सीओ ने कहा मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, किया हंगामा

चकिया कोतवाली के भटवारा कला गांव निवासी विवाहिता तुलसा यादव (32) की सोमवार की भोर में संदिग्धपरिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित विवाहिता के मायके वालों ने संयुक्त चिकित्सालय में जमकर हंगामा मचाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने विवाहिता के पड़ोसी ससुराल पक्ष के दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। स्वर्गीय भगवान दास के तीन पुत्रों में सबसे छोटे मुकेश यादव से तुलसा यादव की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता को श्याम बाबू (10) पुत्र है। तीनों भाई अलग अलग रह कर खेती गृहस्थी करते हैं। विवाहिता भोर में पशुशाला में पशुओं को चारा देने गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर पति मुकेश यादव पशुशाला की ओर गए तो विवाहिता के दाहिने आंख व सिर में गंभीर चोट होने के साथ ही अचेत पड़ा देख सन्न रह गए। एंबुलेंस 108 नंबर को सूचना देने के बावजूद नहीं पहुंची तो निजी साधन से विवाहिता को संयुक्त चिकित्सालय ले आए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही समीपवर्ती बबुरी थाना  के सहीजनी कला गांव निवासी मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। महिलाओं के करुण क्रंदन  से माहौल गमगीन हो गया। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना रहा कि पड़ोसी  से विवाद चल रहा था। रविवार की शाम तू तू मैं मैं गाली गलौज भी हुई थी। उन्हीं लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर मौत की नींद सुला दिया। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप रहा कि विवाहिता के जेठ व जेठानी  प्रताडि़त करती थी। उन लोगों ने मिलकर विवाहिता को मार डाला। आरोप-प्रत्यारोप के बीच संयुक्त चिकित्सालय में मायके वालों ने जमकर हंगामा किया।

chat bot
आपका साथी