बेटियों को मर्यादित परिवेश और परिधान में रखें, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अभिभावकों को किया आगाह

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि अगर पूरे देश में शराब बंदी कानून लागू कर दिया जाय तो महिलाओं के प्रति 50 प्रतिशत अपराध कम हो जाएंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 03:08 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 10:24 PM (IST)
बेटियों को मर्यादित परिवेश और परिधान में रखें, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अभिभावकों को किया आगाह
बेटियों को मर्यादित परिवेश और परिधान में रखें, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अभिभावकों को किया आगाह

बलिया, जेएनएन। अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि अगर पूरे देश में शराब बंदी कानून लागू कर दिया जाय तो महिलाओं के प्रति 50 प्रतिशत अपराध कम हो जाएंगे। उन्नाव और तेलंगाना में हुई रेप व हत्या जैसी घृणित अपराधों के कारण शराब ही है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपनी बहन- बेटियों को मर्यादित परिवेश और परिधान में रखे।

विधायक ने हैदराबाद में बलात्कारियों के इन्‍काउंटर पर सवाल खड़े किए, कहा कि हत्‍या की सजा तो इन्हें मिलना चाहिए किंतु जो तरीका इन्हें सजा देने के लिए अपनाया गया है, वह संविधान का उल्लंघन है। विधायक ने नागरिकता बिल संशोधन पर कांग्रेस के विरोध पर हमला बोलते हुए कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ही विदेशी कल्चर का है। जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा, उसी दिन भारत से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। तब इस देश में न तो सोनिया गांधी रह जाएंगी, न ही विधायक सुरेंद्र सिंह। अगर भारत में लोकतंत्र सुरक्षित रखना है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लागू होना चाहिए और उसका पालन पूरी कठोरता के साथ होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी