भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, आत्मीयता का माहौल, वाराणसी में बोले यूपी के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने बुधवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में भाजपा महानगर के सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग संयोजक सह संयोजको के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 10:31 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 10:31 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, आत्मीयता का माहौल, वाराणसी में बोले यूपी के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम हुए शामिल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा महानगर के सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग संयोजक, सह संयोजको के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। यही एक ऐसी पार्टी है जहां बड़े ही आत्मीयता के माहौल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ कार्य संपादित किया जाता है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के संस्कार, कार्य करने की गतिविधियां दूसरी पाॢटयों से अलग रहती है। जहां समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस, व्यक्ति आधारित पार्टी है जबकि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि पार्टी के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक सर्वश्रेष्ठ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के हित के लिए कार्यशाला आयोजित करती है। भाजपा में ही इसके कार्यकर्ता, बूथ समितियों का चुनाव करते हैं। मंत्री ने सभी मनोनीत संयोजक एवं सह संयोजको का आह्वान किया कि सभी का दायित्व है कि समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्य महत्वपूर्ण होता है, पद नहीं। जिसकी गतिविधियां चलती रहेगी, चर्चा उन्हीं की होगी। आगे आने वाले छह महीनों में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं, जिसमें आप सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं दायित्व बढ़ाने वाला है।

अखिलेश यादव पर कसे तंज

नगर विकास मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भी विपक्षी पार्टी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी आपदा व विपत्ति में जनता की सेवा नहीं किया, बल्कि सुबह उठकर घर पर बैठे-बैठे ट्वीट करने का काम किया करते थे। वहीं, भाजपा का कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना, जनता के साथ जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा था। कहा कि केंद्र की पीएम मोदी की सरकार की योजनाओं को सन 2017 तक प्रदेश की अखिलेश यादव की सरकार लागू करने में हीला हवाली करती थी। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि अखिलेश सरकार में तीन वर्षों में प्रधानमंत्री आवास मात्र 17000 बनाए गए। बाद के साढ़े चार वर्षों में उत्तर प्रदेश की योगी की सरकार में 40 लाख आवास बनवाया गया। बैठक में महानगर महामंत्री अशोक पटेल, उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्रा, कुणाल पांडेय, कुशाग्र श्रीवास्तव, संदीप केशरी, संजय जायसवाल, डा. अशोक राय, किशोर सेठ आदि मौजूद थे। स्वागत महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, संचालन महानगर महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद ज्ञापन, महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने दिया।

chat bot
आपका साथी