ग्राम पंचायतों पर भाजपा की होंगी खुली बैठकें

जागरण संवाददाता वाराणसी भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारिया शुरू कर दी हैं। प्रत्येक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 08:10 PM (IST)
ग्राम पंचायतों पर भाजपा की होंगी खुली बैठकें
ग्राम पंचायतों पर भाजपा की होंगी खुली बैठकें

जागरण संवाददाता, वाराणसी : भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारिया शुरू कर दी हैं। प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्र (सेक्टर) की अभेद्य मजबूती के लिए काम कर रही है। पार्टी पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसके लिए संगठन ने व्यापक योजना बनाई है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में खुली बैठकें होंगी। इसमें ग्रामीणों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार की योजनाओं को साझा किया जाएगा। ग्रामीणों की आशकाओं को भी दूर किया जाएगा।

पंचायत चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पार्टी की ओर से चुनाव चिह्न जारी होगा या नहीं। इस बाबत एमएलसी व वाराणसी के महानगर व जिला प्रभारी सलिल विश्नोई का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन करते हुए पार्टी अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी जिसके अनुसार चुनाव चिह्न जारी होने पर फैसला किया जाएगा। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी की 28 जनवरी से प्रारंभ हुई पंचायत चुनाव की मंडल बैठकें तीन फरवरी तक पूर्ण हो गई। ये बैठकें पार्टी की रणनीति को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का माध्यम बनीं जो विजय अभियान को गति देंगी। इसके पश्चात पाच से 12 फरवरी तक जिला पंचायत की वार्डवार बैठकें हुईं। इसी क्रम में 15 से 22 फरवरी तक ग्राम पंचायतों की बैठकें होंगी। ऐसी बैठकें खुली आयोजित होंगी। इसके बाद 23 से 28 फरवरी तक ग्राम चौपाल और ग्राम संपर्क अभियान चलाया जाएगा। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि पंचायत चुनाव में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव, प्रदेश के सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, शकर गिरी, मीना चौबे, डा. राकेश त्रिवेदी, संजय राय, दिलीप सिंह पटेल, अशोक चौरसिया आदि शिरकत करेंगे।

---

एक नजर में भाजपा काशी क्षेत्र

-16 जिला

-337 मंडल

-295 ग्रामीण, 42 शहरी मंडल

-155 ब्लाक

-593 जिला पंचायत वार्ड

-11556 ग्राम पंचायत

chat bot
आपका साथी