भाजपा उत्‍तर प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा ने किया नंद घरों का निरीक्षण, बच्चों का लिया कुशलक्षेम

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा ने जनपद में वेदांता फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घरों (आंगनबाड़ी केंद्रों) का निरीक्षण किया। नागेपुर सुरही मटुका एवं रामाडीह नंद घर पहुंचे और वहां नियमित रूप से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:56 PM (IST)
भाजपा उत्‍तर प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा ने किया नंद घरों का निरीक्षण, बच्चों का लिया कुशलक्षेम
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने आंगनबाड़ी केंद्रो का किया निरीक्षण गर्भवती महिलओ की गोद भराई भी की।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा ने जनपद में वेदांता फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घरों (आंगनबाड़ी केंद्रों) का निरीक्षण किया। नागेपुर, सुरही, मटुका एवं रामाडीह नंद घर पहुंचे और वहां नियमित रूप से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए और कोविड काल में बच्चों की पढ़ाई और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा की।

नंद घरो में बच्चों को पुष्टाहार वितरित करते हुए उन्होंने बच्चों से बात-चीत भी की और उनका कुशलक्षेम लिया। उन्होंने पूछा कि यहां आप लोगों को कैसा महसूस हो रहा है। इस पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक एक स्वर से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सुंदरीकरण से वे बहुत खुश हैं। केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित होते हैं। सरकार की ओर से लगातार इस तरह की सुविधाएं दी जा रही है। इससे आम लोगों को काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर वेदांता फाउंडेशन नंद घर परियोजना यूपी के प्रमुख सुदीप मिश्र, ओएंडएम पार्टनर संत रविदास संस्थान के राजेश त्रिवेदी, ह्यूमाना के माधव सिंह, मधुकर चित्रांश, अश्विनी पांडेय, बृजेश चौरसिया, चंदन मिश्र आदि थे।

ज्योति सोनी उप्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री मनोनीत

भाजपा संगठन में विगत कई वर्षों से राजनैतिक गतिविधियों में बेहद सक्रिय ज्योति सोनी को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया। वाराणसी क्षेत्र में बूथ 243 वार्ड संख्या 62 से जमीनी स्तर पर कार्य आरंभ करते हुए चंदौली, मीरजापुर, अंबेडकर नगर, सीतापुर, लखनऊ एवं अन्य कई जगहों पर संगठन द्वारा दिए गए कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करती रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा तय जवाबदेही का शत प्रतिशत निर्वहन करूंगी। भाजपा महानगर एवं जिला वाराणसी क्षेत्र ने उनके मनोनयन पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी