भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में टेका मत्था

मीरजापुर में शारदीय नवरात्र की पावन तिथि अष्टमी के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका। इस दौरान मां की विधिवत पूजा कर उन्होंने मंगल कामना की।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:56 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 02:25 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में टेका मत्था
स्वतंत्र देव सिंह ने विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका।

मीरजापुर, जेएनएन। शारदीय नवरात्र की पावन तिथि अष्टमी के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विंध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी के चरणों में मत्था टेका। इस दौरान मां की विधिवत पूजा कर उन्होंने मंगल कामना की। मां का दर्शन करने के बाद तीर्थपुरोहित सुधाकर मिश्र से रक्षासूत्र बंधवाकर वह मंदिर से बाहर निकल गए।

इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों के किसी सवाल का जवाब दिए बगैर सिर्फ इतना कहा कि मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। मां सबका कल्याण करें। इसके बाद वह पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर द्वारा जौनपुर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी आदि भाज नेता मौजूद रहे।

भाजपा दे रही किसानों को उचित सम्मान

जौनपुर में किसान सम्मेलन में शनिवार को दोपहर 12 बजे पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा किसानों को सम्मान दे रही है। गेहूं व धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ ही उनको तमाम तरह की सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक किसानों की आय दोगुनी करने में जुटे हैं। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लाल बाजार में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही मल्‍हनी में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा।

chat bot
आपका साथी