भाजपा की राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बेबी रानी मौर्या बोलीं - 'महिलाओं को शाम पांच बजे के बाद पुलिस थाना नहीं जाना चाहिए'

संत रविदास मंडल में शुक्रवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई गई। डा. भीमराव आंबेडकर पार्क बजरडीहा में स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड पूर्व मेयर आगरा व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्या थीं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:47 PM (IST)
भाजपा की राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बेबी रानी मौर्या बोलीं - 'महिलाओं को शाम पांच बजे के बाद पुलिस थाना नहीं जाना चाहिए'
विवादित बोल के अलावा उन्होंने सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर की ओर से संत रविदास मंडल में शुक्रवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई गई। डा. भीमराव आंबेडकर पार्क बजरडीहा में स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड, पूर्व मेयर आगरा व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्या थीं। देर रात उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिलाओं को पुलिस थाना में नहीं जाने की सलाह दे रहीं हैं। कहती हैं कि भले ही थाने में महिला पुलिस अफसर मौजूद हैं लेकिन महिलाओं को शाम पांच बजे के बाद पुलिस थाना में नहीं जाना चाहिए। उनको अगले दिन सुबह होने का इंतजार करना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो भाई, पिता या पति को लेकर जाना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं को भी गिनाया। कहा कि केंद्र सरकार ने जो भी लाभार्थी योजना दी हैं वह सभी योजनाएं गरीबों वंचितों व अनुसूचित समाज को ध्यान में रखते हुए बनाई है। उसमें सबका साथ सबका विकास की बात है। किसी को किसी धर्म के लिए अलग से कोई योजनाएं नहीं है। जो भी योजनाएं वह सभी धर्मों के लिए बराबर है। इसका लाभ सभी धर्मों के गरीब तबके के लोगों को मिल रहा है। चाहे वह जिला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, निशुल्क अन्न वितरण योजना, आयुष्मान योजना ऐसे तमाम योजनाओं का जिक्र उन्होंने अपने सभा के दौरान की ।

उन्होंने आगामी 2022 के चुनाव में दलित अनुसूचित व अनुसूचित समाज को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ कर सहयोग करने के लिए समर्थन मांगा। यह भी बताया कि आप सभी समाज के निचले तबके का विकास भारतीय जनता पार्टी में ही निहित है।

मंचासीन अतिथि : प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रंजीत रावत, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अजीत रावत, काशी क्षेत्र के महामंत्री रजनीश कनौजिया, रमेश, दिनेश त्यागी आदि। अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष जीतेंद्र सोनकर ने किया। संचालन महानगर उपाध्यक्ष संतोष कनौजिया व धन्यवाद ज्ञापन महानगर महामंत्री मोहन लाल शास्त्री ने किया।

chat bot
आपका साथी