वाराणसी में बोले भाजपा नेता सुनील ओझा - 'भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है आयुर्वेदिक चिकित्सा'

सुनील ओझा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है। इसे समग्र मानव विज्ञान की तरह माना जा सकता है। प्लांट से लेकर आपकी प्लेट तक शारीरिक मजबूती से लेकर मानसिक कल्याण तक आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा का प्रभाव अत्यधिक है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:01 PM (IST)
वाराणसी में बोले भाजपा नेता सुनील ओझा - 'भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है आयुर्वेदिक चिकित्सा'
सुनील ओझा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा के 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत रविवार चौकाघाट स्थित आयुर्वेद राजकीय अस्पताल में शिविर लगा। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने अध्यक्षता की। शिविर में 1500 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। निश्शुल्क आयुर्वेदिक दवाएं भी वितरित की गई। वहीं पर ब्लड शुगर तथा ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है। इसे समग्र मानव विज्ञान की तरह माना जा सकता है। प्लांट से लेकर आपकी प्लेट तक, शारीरिक मजबूती से लेकर मानसिक कल्याण तक, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा का प्रभाव अत्यधिक है। उन्होने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कहा करते हैं कि वर्तमान की स्थिति आयुर्वेद के लिए एकदम सही समय प्रस्तुत करती हैं। पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध होने का पूरा मौका देती हैं। अभी भी इनके प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। विश्व देख रहा है कि कैसे माडर्न और ट्रेडिशनल दोनों ही प्रकार की चिकित्सा आदमी के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में आयुर्वेद के योगदान को लोग पहचान रहे हैं।

सुनील ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे आयुष मिशन, आयुष मेडिसिन को सस्ते और किफायती पैसों पर लोगों तक पहुंचा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र के समक्ष प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, मंत्री रवींद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पुष्प अर्पण के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।

आयोजन का संयोजन महामंत्री अशोक पटेल ने किया। शिविर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सक ने सेवाएं दी जिनमें प्रोफेसर महेश व्यास, डा. रमाकांत यादव, डा. कमल कुमार, डा. राजाराम महतो, डा. गरिमा, डा. राहुल बुरोली थे। इस अवसर पर राठी साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, बृजेश चौरसिया, किशोर सेठ, नीरज जायसवाल, डा. हरि केसरी, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, डा. रचना अग्रवाल, कुशाग्र श्रीवास्तव, रितिक मिश्रा, कमलेश सोनकर, सिद्धनाथ शर्मा, रतन कुमार मौर्य, पार्षदगण राजेश यादव चल्लू, चंद्रनाथ मुखर्जी, कुंवर कांत सिंह, राजेश केसरी, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी