वाराणसी में 23 अगस्त से BJP का बूथ विजय अभियान, जिले के विधानसभा क्षेत्रों की होंगी बैठकें

प्रदेश में भाजपा के बूथ विजय अभियान की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा प्रदेश के 27700 शक्ति केंद्रों के प्रमुखों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:40 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 01:41 PM (IST)
वाराणसी में 23 अगस्त से BJP का बूथ विजय अभियान, जिले के विधानसभा क्षेत्रों की होंगी बैठकें
प्रदेश में भाजपा के बूथ विजय अभियान की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश में भाजपा के बूथ विजय अभियान की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा प्रदेश के 27700 शक्ति केंद्रों के प्रमुखों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

यह जानकारी गुरुवार की देर शाम यहां वाराणसी प्रवास के दौरान रोहनियां स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने दी। काशी क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों, कार्यसमिति के सदस्यों, काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के जिलाध्यक्षों एव पार्टी के सभी सातों मोर्चो के क्षेत्र अध्यक्षों की संयुक्त बैठक किया। कहा कि प्रदेश में 10 अगस्त से 20 अगस्त के बीच विधानसभा क्षेत्रों की बैठकें होंगी। 23 अगस्त से 7 सितंबर तक सभी बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य होगा। 10 सितंबर की तारीख तक प्रमुखों की सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजनी होगी। 15 से 20 सितंबर के बीच वाराणसी लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर पूरे प्रदेश में पन्ना प्रमुखों का गठन होगा। उन्होंने बताया कि एक पन्ने पर 60 वोटरों के नाम होते हैं। इन्ही वोटरों में से पार्टी की विचारधारा से जुडे एक व्यक्ति को पन्ना प्रमुख बनाना होगा। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी व संतोष पटेल, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, नवरतन राठी आदि मौजूद थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री कृषि निर्यात को बढ़ावा देने पर वर्चुअल करेंगे चर्चा

एपीडा, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की है। अब तक हुए कार्यों को लेकर छह अगस्त को कृषि निर्यात में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद भूमिका पर कमिश्नरी सभागार में प्रशिक्षण होगा। सहायक महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रभारी एपीडा डा. सीबी सिंह ने बताया कि शाम चार बजे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वर्चुअल विभिन्न देशों में स्थित भारतीय राजदूतों तथा हम सभी को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री भारत से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने को चर्चा कर सकते हैं। इसमें कृषि निर्यात, रणनीति व विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी