PM Narendra Modi के जन्मदिवस पर पर्यटन मंत्री और बटुकों ने किया जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक

शहर भर में विभिन्‍न मंदिरों और मठों में वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन धूमधाम से मनाया गया। जबकि पार्टी कार्यालय में भी आयोजनों का सिलसिला दिन भर चलना है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस मौके पर एक दूसरे का मुह भी मीठा कराया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:31 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:31 AM (IST)
PM Narendra Modi के जन्मदिवस पर पर्यटन मंत्री और बटुकों ने किया जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक
वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन धूमधाम से मनाया गया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर बटुकों के साथ केशर जल और दुग्धाभिषेक से मां गंगा का पूजन करके पीएम के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद केक काटा गया। मिठाईयां बांटी गईं। इस अवसर पर मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की आस्था सदैव से मां गंगा में रही है। गंगा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए बटुकों और कार्यकर्ताओं के साथ मां गंगा अभिषेक कर पीएम का जन्मदिवस मनाया गया। पीएम के संकल्पों को पूर्ण करने में भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जुटे हुए हैं। यही कारण है कि जनता का विश्वास पीएम मोदी के नेतृत्व में कायम है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बटुक ब्राह्मणों को अंगवस्त्र भेंट किया।

वहीं शहर भर में विभिन्‍न मंदिरों और मठों में वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्‍मदिन धूमधाम से मनाया गया। जबकि पार्टी कार्यालय में भी आयोजनों का सिलसिला दिन भर चलना है। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस मौके पर एक दूसरे का मुह भी मीठा कराया। 

श्रीसंकट मोचन दरबार में चढ़ाया 71 किलो लड्डू : पीएम नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने श्रीसंकट मोचन दरबार में 71 किलो लड्डू चढ़ाकर श्रीहनुमान जी से उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए कामना किया। इसके बाद उन्होंने इस लड्डू को मंदिर के बगल में स्थित कुष्ट रोग आश्रम में वितरित किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भगवान के प्रसाद को मंदिर के बाहर राहगीरों में भी वितरित किया। इस दौरान भाजपा के महानगर महामंत्री अशोक पटेल, उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, शत्रुघ्न पटेल, अमित सिंह, राकेश मोहन दीक्षित, राजीव सिंह पटेल, कुणाल पांडेय, अनूप यादव, अभिनेश सिंह, सक्षम सिंह पटेल, सूरज वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी