वाराणसी में आज से नगर निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण का पोर्टल होगा शुरू, लोगों को होगी सुविधा

नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 30 मार्च से खोलने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि बंद पोर्टल खुल जायेगा। इससे बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाने वालों को राहत मिल जाएगी। 18 मार्च से नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल बंद है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 11:18 AM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 11:18 AM (IST)
वाराणसी में आज से नगर निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण का पोर्टल होगा शुरू, लोगों को होगी सुविधा
नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 30 मार्च से खोलने की उम्मीद जताई जा रही है

वाराणसी, जेएनएन। नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र 30 मार्च से खोलने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि बंद पोर्टल खुल जायेगा। इससे बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाने वालों को राहत मिल जाएगी। 18 मार्च से नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण का सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल बंद है जिससे पंजीकरण कराने की आस में नगर निगम पहुंचने वाली पब्लिक रोजाना लौट रही है। पब्लिक को होती परेशानियों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों और सीएमओ को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।

दरअसल, सीआरएस पोर्टल पर ही पूरे भारत के लोगों को जन्म-मृत्यु का पंजीकरण करना है। काफी लोड होने के कारण अक्सर धीमे चलने की शिकायतें इस पोर्टल पर आती रहती है लेकिन गत 18 मार्च से इस पर कोई भी केस अपलोड नहीं होने से जन्म-मृत्यु का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग के उप रजिस्ट्रार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.एनपी सिंह ने समस्या के समाधान के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। बता दें कि पोर्टल के बंद होने से सैकड़ों फार्म कार्यालय में जमा हैं।

अस्पताल में हो रही अनदेखी

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम में हो रही भीड़ अस्पतालों की अनदेखी से हो रही है। नियमानुसार बच्चा जब जन्म लेता है तो उसी वक्त वहीं पर पोर्टल अपडेट कर देना चाहिए लेकिन  कई अस्पताल सिर्फ रसीद देकर कार्य की इतिश्री कर लेते हैं। इससे लोगों का काम बढ़ जाता है। जब नगर निगम में प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचते हैं तो देर होने से हलफनामा जैसे कई कागजात बनवाने होते हैं। इसके अलावा जांच की प्रक्रिया से गुजरना होता है जिससे देर होतो है और नगर निगम में प्रमाण पत्र बनवाने वालों की भीड़ लग जाती है।

chat bot
आपका साथी