आजमगढ़ के कंचनपुर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर बाजार में सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने मुर्गे की दुकान पर बैठे कर्मचारी सद्दाम अंसारी को गोली मारकर फरार हो गए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 03:06 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 03:06 PM (IST)
आजमगढ़ के कंचनपुर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
आजमगढ़ के कंचनपुर बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

आजमगढ़, जेएनएन। तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर बाजार में सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने मुर्गे की दुकान पर बैठे कर्मचारी सद्दाम अंसारी को गोली मारकर फरार हो गए। सिर में गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। तरवां पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।  मेंहनगर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव के मूल निवासी सज्जाद की कंचनपुर बाजार में भी अपना मकान बनवाए हैं। मकान के अगले हिस्से में उन्होंने मुर्गे की दुकान खोल रखा है। उनके दुकान पर तरवां क्षेत्र  के खरिहानी गांव के सद्दाम अंसारी (26) पुत्र निजामुद्दीन अंसारी भी काम करते हैं।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए किया रेफर

लोगों का कहना कि सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे सद्दाम अंसारी सज्जाद की दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान माखनपुर की ओर से बाइक सवार दो बदमाश आए। दुकान पर आते ही एक बदमाश ने सद्दाम के गोली मार दी। वारदात करने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर माखनपुर की ओर फरार हो गए। सिर में गोली लगने से गंभीर रूप घायल सद्दाम अंसारी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पर हुए हमले में महिला प्रधान समेत 11 गिरफ्तार

आजमगढ़ के दीदारगंज क्षेत्र के राजापुर बाजार में सिपाहियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने प्रधानपति समेत 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला प्रधान समेत 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। राजापुर बाजार में शनिवार की रात को शराबी को गाली देने की बात को लेकर ग्राम प्रधान घनश्याम यादव से सिपाहियों की कहासुनी हो गयी थी। आरोप है कि ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को पीट दिया और उनकी वर्दी भी फाड़ डाली थी। पथराव करते हुए हवाई फायङ्क्षरग भी की। घायल सिपाही दीपू शर्मा ने राजापुर गांव के प्रधानपति घनश्याम यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी