मीरजापुर में भारतीय जनता पार्टी को मिली जिला पंचायत अध्यक्ष सीट, राजू कन्नौजिया बने प्रत्याशी

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को लेकर महीनों से चल रहे असमंजस के बादल छंट गए हैं। इस सीट पर सहयोगी दल के दावे को लेकर कयास खत्म होने के बाद भाजपा ने अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:03 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:03 PM (IST)
मीरजापुर में भारतीय जनता पार्टी को मिली जिला पंचायत अध्यक्ष सीट, राजू कन्नौजिया बने प्रत्याशी
जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

मीरजापुर, जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को लेकर महीनों से चल रहे असमंजस के बादल छंट गए हैं। इस सीट पर सहयोगी दल के दावे को लेकर कयास खत्म होने के बाद भाजपा ने अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जाने के बाद भाजपा ने राजू कन्नौजिया को अपना अधीकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस प्रत्याशी को पूर्व एमएलसी विनीत सिंह का भी समर्थन है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का होना तय माना जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को लेकर भाजपा, सपा, बसपा व अपना दल (एस) में महीनों से जोड़तोड़ चल रही है। सभी दल अपने प्रत्याशी को जिताने को लेकर माहौल बनाने में जुटे हैं। मीरजापुर की सीट भाजपा के खाते में आने के बाद सरगर्मी तेज हो गई। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर उड़ते ही भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी राजू कन्नौजिया के नाम की घोषणा कर दी। इसके पहले सपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था। ऐसे में अब भाजपा व सपा के बीच अध्यक्ष सीट को लेकर जोड़तोड़ होगी।

ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष पद को दो पक्षों में रस्साकसी

विकास खंड के सभी गांवों में ग्राम पंचायतों के गठन व अन्य प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद अब प्रधान संघ अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के समर्थन दो गुटों में बट चुके हैं। 21 जून को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने ब्लाक सभागार में बैठक का आयोजन किया था। इसमें दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, कुछ समय बाद एक पक्ष बैठक को छोड़कर चले गए। इसके उपरांत दूसरे पक्ष ने कुल 26 ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व महामंत्री पद का चयन किया था, लेकिन गुरुवार को पुनः दूसरे पक्ष ने एक फिर से पुनः बैठक का आयोजन किया। इसमें ग्राम प्रधानों की संख्या तो कम दिखी, लेकिन उन्होंने भी बीडीओ कार्यालय के सामने दर्जनों ग्राम प्रधानों व समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर अपने आपकों अध्यक्ष बताया। साथ ही मौजूद जनों को मिठाई भी खिलाई। आज के इस कार्य व अध्यक्ष पद की कुर्सी की छीनाझपटी का खेल देखकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी