चंदौली में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले सपाइयों का हंगामा, सीओ से सिर टकराने लगे सपा विधायक

सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यक्रम स्थल पर जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो टकराव हो गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:16 PM (IST)
चंदौली में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले सपाइयों का हंगामा, सीओ से सिर टकराने लगे सपा विधायक
सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान सपाइयों ने जमकर हंगामा किया।

चंदौली, जागरण संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यक्रम स्थल पर जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो टकराव हो गया। सकलडीहा विधायक सीओ अनिरुद्ध सिंह से सिर टकराने लगे, कार्यकर्ताओं ने सीओ और पुलिसकर्मियों से मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद सपाई तीतर-बितर हुए।

कार्यकर्ता विधायक, पूर्व सांसद रामकिशुन और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता सरकार की कमियों पर विरोध जताने के लिए रामगढ़ जाने लगे। पुलिस ने उन्हें बीच मे रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता उग्र हो गए। मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे वीआईपी वाहन खड़े हो गए। सीओ कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंचे। इसी बीच बातचीत के दौरान विधायक और सीओ के बीच विवाद बढ़ गया। विधायक सीओ से अपना सिर टकराने लगे। वहीं कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गए। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। विधायक समेत कार्यकर्ताओं को पीटकर खदेड़ दिया। घटना को लेकर सपाइयों में आक्रोश है।

सीएम के आगमन को लेकर नगर में रही चौकसी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाबा कीनाराम मठ में आगमन को लेकर रविवार को नगर में पुलिस की ओर से विशेष चौकसी रही। सार्वजनिक स्थानों की जांच पड़ताल की गई। वहीं कुछ सपा नेताओं को उनके घर में नजरबंद किया गया था ताकि सीएम के कार्यक्रम में किसी तरह का खलल न पड़े। सुबह से ही जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया था। जिले के प्रवेश मार्गों पर वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। नगर में पड़ाव चौराहे पर पुलिस सतर्क रही। नईसट्टी, जीटीआर ब्रिज और चकिया तिराहे पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। सपा कार्यालय के पास पुलिस कर्मी जमे रहे। कार्यक्रम के समाप्त होने तक पुलिस नगर में चक्रमण करती रही।

chat bot
आपका साथी