दुल्हन के घर नहीं पहुंची बरात, दूल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग

दुल्हन का घर सज चुका था। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन गुरुवार को उसके घर बरात नहीं पहुंची।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 10:42 PM (IST)
दुल्हन के घर नहीं पहुंची बरात, दूल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग
दुल्हन के घर नहीं पहुंची बरात, दूल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग

आजमगढ़, जेएनएन। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थी। दूल्हन बस शाम ढलने का इंतजार कर रही थी। बैंड बाजा वाले भी कब आओगे-कब आओगे.....कहां हैं रौनके महफिल यही सब पूछते हैं, वजह तेरे न आने की सब पूछते हैं....देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए।' गाना बजा रहे थे। कुछ देर बाद अचानक खुशी का माहौल उदासी में बदल गया क्योंकि दूल्हा पक्ष बरात दुल्हन के घर आने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता को बंधक बनाकर शादी में खर्च होने वाले खर्च के भरपाई की मांग की।

गुरुवार को बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सिधारी थाना क्षेत्र के खाजेपुर गांव से बरात जानी थी। दुल्हन का घर सज चुका था। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन गुरुवार को उसके घर बरात नहीं पहुंची। पीड़ित पिता ने बिलरियागंज थाने में दूल्हें के खिलाफ तहरीर दी है। वधु के पिता ने बताया कि गत 12 नवंबर को लड़के के घर जाकर बरक्षा किए और घर वापस लौटकर 21 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में जुट गए। पिड़ित पिता ने बताया कि गुरुवार की सुबह दूल्हें के पिता ने बारात न लाने की सूचना दी। दूल्हें के पिता ने बताया कि उसके पुत्र ने 18 नवंबर को ही किसी और लड़की से कोर्ट में शादी कर ली है। लड़की के पिता ने लड़के के पिता को अपने घर बुलाया और उन्हें बंधक बनाते हुए शादी के लिए खर्च की गई धनराशि की मांग की। पिड़ित पिता ने बिलरियागंज थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी