बलिया में बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ - 'जिले को जल्द मिलेंगे छह नए आक्सीजन प्लांट'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलिया में छह नए आक्सीजन प्लांट बनाए जाएंगे। जिला अस्पताल में एक आक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। बहुत जल्द प्रदेश में भी 431 नए प्लांट लगाने जा रहे हैं। एक समय जिले का पॉजिटिविटी रेट 30 फीसद था

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:10 AM (IST)
बलिया में बोले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ - 'जिले को जल्द मिलेंगे छह नए आक्सीजन प्लांट'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलिया में छह नए आक्सीजन प्लांट बनाए जाएंगे।

बलिया, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलिया में छह नए आक्सीजन प्लांट बनाए जाएंगे। जिला अस्पताल में एक आक्सीजन प्लांट चालू हो गया है। बहुत जल्द प्रदेश में भी 431 नए प्लांट लगाने जा रहे हैं। एक समय जिले का पॉजिटिविटी रेट 30 फीसद था, लेकिन यह आज .001 प्रतिशत पर है। सबसे न्यूनतम स्तर पर है। एक भी केस नहीं हैं यहां पर। पहले भी इस प्रकार की स्थिति आई थी।

वे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्य की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सेकेंड वेव में निगरानी समिति ने बेहतर काम किया है। तीसरी लहर से निपटने के लिये प्रदेश सरकार तैयारी आरंभ कर चुकी है। स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पर काम होने लगा है। बलिया के अंदर स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिये जनप्रतिनिधियों ने कई प्रस्ताव उपलब्ध कराए हैं।

मई से दिवाली तक हर जरूरतमंद को मिल रहा खाद्वान्न

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मई से दिवाली तक हर जरूरतमंद को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की व्यवस्था की जा रही है। प्रति यूनिट पांच किलो चावल या गेहूं हर जरूरतमंद को केेंद्र सरकार नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में 15 करोड़ लोग प्रति माह लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार भी अपने स्तर से जून, जुलाई व अगस्त में कार्यक्रम को अपने स्तर पर पूरा कर रही है। यानी प्रत्येक व्यक्ति को इन तीनों महीने में दो-दो बार नि:शुल्क खाद्वान्न का लाभ मिलेगा।

प्रदेश में बढ़ी है गेहूं की खरीद, फिर भी सख्त निर्देश

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद सीएम ने संज्ञान लिया है। कहा कि वर्ष 2016 में प्रदेश में सिर्फ सात लाख मीट्रिक टन गेहूं क्रय हुआ था, लेकिन गुरुवार तक 54 लाख मीट्रिक टन क्रय कर लिया गया है। बलिया में 85 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं क्रय किसानों से हुआ, बीते वर्ष 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं क्रय हुआ था। हम काफी आगे हैं। फिर भी प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि 22 जून तक केंद्रों को बेहतर ढंग से संचालित करें।

chat bot
आपका साथी