बलिया जिला जेल को मिली वार्डरों की फौज, पूर्वांचल की छह कारागारों से दस कर्मचारियों का स्थानांतरण

पूर्वांचल के छह जनपदों की जेलों से वार्डरों का तबादला यहां के लिए किया गया है। इसके अलावा एक माह के लिए दो डिप्टी जेलर भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें सुल्तानपुर से शेषनाथ यादव व बस्ती से स्थानांतरित होकर आए सुनील कुमार सिंह भी पदभार ग्रहण कर चुके हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 10:55 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 10:55 AM (IST)
बलिया जिला जेल को मिली वार्डरों की फौज, पूर्वांचल की छह कारागारों से दस कर्मचारियों का स्थानांतरण
बलिया जिला कारागार में बवाल के बाद व्यवस्था में बदलाव किए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, बलिया। जिला कारागार में बवाल के बाद व्यवस्था में बदलाव किए जा रहे हैं। अधीक्षक व जेलर के निलंबन के बाद अब अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इस बीच कारागार निदेशालय ने शांति-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए दस नए जेल वार्डरों की तैनाती का फैसला किया है।

पूर्वांचल के छह जनपदों की जेलों से वार्डरों का तबादला यहां के लिए किया गया है। इसके अलावा एक माह के लिए दो डिप्टी जेलर भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें सुल्तानपुर से शेषनाथ यादव व बस्ती से स्थानांतरित होकर आए सुनील कुमार सिंह भी शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर चुके हैं। वहीं बिजनौर से स्थानांतरित नए जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह ने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया है

डीआइजी ने फिर डाला डेरा

शुक्रवार को डीआइजी कारागार गोरखपुर-वाराणसी रेंज एके सिंह ने जेल पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया। एक बार फिर बंदियों से बातचीत की। अधिकारियों से भी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इससे पहले 12 अगस्त को जेल में बवाल के बाद डीआइजी ने तीन दिन तक मैराथन जांच की थी।

इनका हुआ तबादला

मऊ से हेड जेल वार्डर महेंद्रनाथ व आजमगढ़ से राजेश कुमार व वार्डरों में विनय पासवान सिद्धार्थनगर, अनिल सरोज व राकेश कुमार गोरखपुर, प्रशांत त्रिपाठी व शिव प्रताप सिंह देवरिया, रतिभान चौधरी व संजय चौधरी महाराजगंज व गाेपाल पाठक सिद्धार्थनगर का समावेश है।

अब 45 हो जाएगी वार्डरों की संख्या

जेल में पहले से 35 वार्डर तैनात हैं। दस नए वार्डरों के आने से यह संख्या 45 हो जाएगी। इससे उपद्रव की स्थिति में बंदियों को काबू करने में मदद मिलेगी। जेल में इस समय क्षमता 339 के सापेक्ष लगभग 900 बंदी हैं।

यहां भी लगाए जा रहे तबादले के कयास

बाहरी जनपदों से जेल वार्डरों के तबादले के बाद जिला कारागार प्रशासन में कयासों का दौर शुरू हो गया है। यहां के कर्मचारियों के तबादले की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। शासन ने अधिकारियों के साथ कुछ अधीनस्थ कर्मचारियों के भी निलंबन की संस्तुति की है।

कहीं किसी प्रकार का अवरोध नहीं

कारागार में शांतिपूर्ण माहौल है। कहीं किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। सामान्य दिनों की भांति कामकाज किया जा रहा है। नए कर्मचारियों के आने से सहूलियत होगी।

- राजेंद्र सिंह, जेलर, बलिया

chat bot
आपका साथी